Oppo कथित तौर पर Oppo F33 और Oppo F33 Pro पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
Photo Credit: Oppo
Oppo F31 में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
Oppo कथित तौर पर Oppo F33 और Oppo F33 Pro पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लीक में आगामी ओप्पो फोन के लॉन्च की अनुमानित तारीख के बारे में खुलासा हो गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। आगामी F-सीरीज स्मार्टफोन की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होने की उम्मीद है। भारत में आने के बाद Motorola Edge 70, Redmi Note 15 Pro और Nothing Phone (4a) से टक्कर हो सकती है। यहां हम आपको Oppo F33 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
91 मोबाइल्स की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि Oppo F33 और Oppo F33 Pro इस साल अप्रैल के तीसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च होंगे। आगामी स्मार्टफोन मौजूदा Oppo F31 सीरीज की तुलना में ज्यादा बैटरी लाइफ और ड्यूराबिलिटी प्रदान करेंगे। Oppo F31 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 + IP68 + IP66 रेटिंग से लैस हैं।
Oppo F33 सीरीज की कीमत 25,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। आपको बता दें कि भारत में Oppo F31 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, वहीं Oppo F31 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
Oppo F31 Pro, Oppo F31 में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल-HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इन स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। Oppo F31 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और F31 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। F31 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर है, जबकि Oppo F31 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक