ज़ेडटीई नूबिया एन1 का नया वेरिएंट लॉन्च, 12,499 रुपये में मिलेगा

ज़ेडटीई नूबिया एन1 का नया वेरिएंट लॉन्च, 12,499 रुपये में मिलेगा
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई नूबिया एन1 के नए वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज होगी
  • यह 12,499 रुपये में ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • हैंडसेट में 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) का फुल एचडी डिस्प्ले है
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने भारत में अपने नूबिया एन1 स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया था। इसके साथ ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। अब कंपनी ने भारत में नूबिया एन1 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। हैंडसेट का नया वेरिएंट कलर और स्टोरेज से संबंधित हैं।

कंपनी ने जानकारी दी है कि ज़ेडटीई नूबिया एन1 स्मार्टफोन का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी मिलेगा। इसके अलावा यह ब्लैक-गोल्ड कलर में मिलेगा। नूबिया एन1 के इस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये होगी और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। याद दिला दें कि इस फोन को दिसंबर महीने में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी थी और सिर्फ गोल्ड कलर में उपलब्ध था।

ज़ेडटीई नूबिया एन1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया 4.0 यूआई पर चलता है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है। हैंडसेट में 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 64 बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए 550 मेगाहर्ट्ज़ माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है।

फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। जिसका मतलब है कि यूज़र या तो दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

रियर कैमरे की बात करें तो एन1 में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एफ/ 2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसका सेल्फी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे में ब्यूटी फिल्टर और स्मार्ट फिल लाइट फ़ीचर दिए गए हैं। ज़ेडटीई नूबिया एन1 में 5000 एमएएच की बैटरी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »