• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चांद मिशन में भी Microsoft Outlook ने दिया धोखा! एस्ट्रोनॉट ने लाइव स्ट्रीम में मांगी मदद

चांद मिशन में भी Microsoft Outlook ने दिया धोखा! एस्ट्रोनॉट ने लाइव स्ट्रीम में मांगी मदद

NASA के Artemis II मिशन के दौरान Orion स्पेसक्राफ्ट में Microsoft Outlook से जुड़ी समस्या सामने आई, जिसे लाइवस्ट्रीम में नोटिस किया गया।

चांद मिशन में भी Microsoft Outlook ने दिया धोखा! एस्ट्रोनॉट ने लाइव स्ट्रीम में मांगी मदद

Photo Credit: NASA

Artemis II मिशन में शामिल सभी एस्ट्रोनॉट्स

ख़ास बातें
  • Artemis II मिशन में Outlook सॉफ्टवेयर ने काम करना बंद किया
  • Mission Control ने रिमोट एक्सेस से समस्या को जांचा
  • स्पेस में भी इस्तेमाल होते हैं Windows और Outlook जैसे टूल्स
विज्ञापन

NASA के Artemis II मिशन के दौरान एक दिलचस्प टेक्निकल समस्या सामने आई, जिसने यह दिखा दिया कि अंतरिक्ष में भी आम सॉफ्टवेयर गड़बड़ियां हो सकती हैं। चांद की ओर जा रहे Orion स्पेसक्राफ्ट की लाइवस्ट्रीम के दौरान एक एस्ट्रोनॉट ने Microsoft Outlook से जुड़ी दिक्कत की जानकारी मिशन कंट्रोल को दी। उन्होंने बताया कि सिस्टम में Outlook के दो वर्जन चल रहे हैं और दोनों ही ठीक से काम नहीं कर रहे। यह घटना इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि यह एक सामान्य ऑफिस सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या थी, जो पृथ्वी से हजारों किलोमीटर दूर स्पेस मिशन के दौरान सामने आई।

लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान कमांडर Reid Wiseman ने बताया कि सिस्टम में Microsoft Outlook के दो वर्जन दिखाई दे रहे हैं और दोनों ही काम नहीं कर रहे। उन्होंने मिशन कंट्रोल से कहा कि अगर संभव हो तो टीम “remote in” करके इस समस्या को चेक करे, यानी रिमोटली उनके सिस्टम को चेक करें और समस्या को फिक्स करें।

BlueSky यूजर Niki Grayson ने एक पोस्ट में लाइवस्ट्रीम की ऑडियो क्लिप शेयर की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "मुझे बहुत अफसोस है कि हमने इन लोगों [एस्ट्रोनॉट्स] को चंद्रमा पर भेज दिया है और वे आउटलुक का यूज कर रहे हैं?" बता दें कि करीब एक घंटे बाद Mission Control की तरफ से अपडेट दिया गया कि Outlook को ओपन किया जा सकता है, लेकिन यह “offline” मोड में रहेगा, जो इस स्थिति में सामान्य है। इससे संकेत मिला कि समस्या को आंशिक रूप से सुलझा लिया गया है।

right now the astronauts are calling houston because the computer on the spaceship is running two instances of microsoft outlook and they can't figure out why. nasa is about to remote into the computer

[image or embed]

— niki grayson (@nikigrayson.com) April 2, 2026 at 11:36 AM

यह घटना इस बात को भी दिखाती है कि अंतरिक्ष मिशनों में केवल स्पेशलाइज्ड सिस्टम ही नहीं, बल्कि कमर्शियल सॉफ्टवेयर भी इस्तेमाल किए जाते हैं। Orion स्पेसक्राफ्ट में जहां नेविगेशन और लाइफ सपोर्ट जैसे जरूरी सिस्टम अलग और सुरक्षित हार्डवेयर पर चलते हैं, वहीं रोजमर्रा के कामों के लिए Windows और Outlook जैसे टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है।

ये सॉफ्टवेयर क्रू को शेड्यूलिंग, इंटरनल कम्युनिकेशन और मैसेजिंग जैसे कामों में मदद करते हैं। हालांकि, यह घटना यह भी बताती है कि टेक्नोलॉजी कितनी भी एडवांस क्यों न हो, बेसिक सॉफ्टवेयर इश्यू कहीं भी सामने आ सकते हैं, यहां तक की अंतरिक्ष में भी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  5. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  6. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  7. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  8. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  9. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  10. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »