Redmi 15A 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला फोन

Redmi 15A 5G की आज यानी कि 3 अप्रैल से बिक्री शुरू हो गई है।

Redmi 15A 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला फोन

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 15A 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Redmi 15A 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 15A 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi 15A 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलता है।
विज्ञापन

Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Redmi 15A 5G पेश किया था और आज यानी कि 3 अप्रैल से इस फोन की बिक्री शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक इस फोन को कंपनी का आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी हो रही है। यहां हम आपको Redmi 15A 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi 15A 5G Price

Redmi 15A 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। यह फोन आज से बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक साइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हो गया है।

Redmi 15A 5G Specifications

Redmi 15A 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15A 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 15A 5G में 3.5 मिमीऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »