भारत सरकार ने चीनी CCTV कैमरा पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्यों

भारत सरकार ने 1 अप्रैल से चीनी कंपनियों द्वारा तैयार नॉन-सर्टिफाइड इंटरनेट-कनेक्टेड सीसीटीवी कैमरा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भारत सरकार ने चीनी CCTV कैमरा पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्यों

Photo Credit: Pexels/ᛟᛞᚨᛚᚹ ᚨᚱᚲᛟᚾᛊᚲᛁ

CCTV कैमरा सर्विलांस का काम करते हैं।

ख़ास बातें
  • CCTV कैमरा में हार्डकोडेड क्रेडेंशियल या छिपे हुए बैकडोर नहीं होने चाहिए।
  • CCTV कैमरा में सुरक्षित फर्मवेयर और अपडेट मैकेनिज्म भी होने चाहिए।
  • CCTV कैमरा एन्क्रिप्शन का उपयोग करके कम्युनिकेशन को प्रोटेक्ट करना चाहिए।
विज्ञापन

भारत सरकार ने 1 अप्रैल से चीनी कंपनियों द्वारा तैयार नॉन-सर्टिफाइड इंटरनेट-कनेक्टेड सीसीटीवी कैमरा पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में हिकविजन और दहुआ टेक्नोलॉजी समेत चीनी निर्माताओं द्वारा तैयार इंटरनेट कनेक्टेड सीसीटीवी कैमरा और उससे संबंधित हार्डवेयर सामान की बिक्री नहीं होगी। टीपी-लिंक के सीसीटीवी कैमरा पर भी इसका असर हुआ है। इस महीने की शुरुआत से स्टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग और क्वालिटी सर्टिफिकेशन (STQC) फ्रेमवर्क के तहत नए सर्टिफिकेशन नियम को लागू किया गया है। नए नियमों के अनुसार भारत में बेचे जाने से पहले सभी CCTV प्रोडक्ट को जरूरी नियमों और मंजूरी से होकर गुजरना होगा। आइए चीनी निर्माताओं के सीसीटीवी कैमरा पर लगे प्रतिबंध के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह कदम से पता चला है कि सरकार कनेक्टेड डिवाइसेज के लिए सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को सख्त कर रही है। इस प्रकार के प्रोडक्ट को सर्विलांस के टूल के तौर पर तेजी अपनाया जा रहा है, जिससे हैकिंग का खतरा बना हुआ था।

सरकार चाहती है सुरक्षा

नए सर्टिफिकेशन नियमों से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सीसीटीवी कैमरे यूजर्स के नेटवर्क को साइबर अटैक के लिए एक्सपोज न करे। नियमों के अनुसार, डिवाइसेज में हार्डकोडेड क्रेडेंशियल या छिपे हुए बैकडोर नहीं होने चाहिए। इनमें सुरक्षित फर्मवेयर और अपडेट मैकेनिज्म भी होने चाहिए, दमदार एन्क्रिप्शन का उपयोग करके कम्युनिकेशन को प्रोटेक्ट करना चाहिए। इसके अलावा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों लेवल पर छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

दुनियाभर में सीसीटीवी से खतरा!

सिर्फ भारत ही ऐसा देश नहीं है जो CCTV डिवाइसेज के लिए सख्त नियम लागू कर रहा है। अन्य देशों द्वारा भी इस तरह के कदम उठाए गए हैं। आपको बता दें कि सिक्योरिटी मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने के लिए भारतीय शहरों, ऑफिस और आवासीय परिसरों में लाखों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सिर्फ नई दिल्ली में ही 2.5 लाख से ज्यादा कैमरे लगे हैं, जिनमें से अधिकतर जरूरी स्थानों पर पोल्स पर लगे हुए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CCTV Camera Ban, CCTV Camera, Chinese CCTV Camera
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »