5000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro लॉन्च, जानें

Nothing ने हाल ही में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone (3a) के 8+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
  • Nothing Phone (3a) Pro के 8+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।

Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro में 6.77 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने हाल ही में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro को लॉन्च कर दिया है। फोन (3a) और (3a) प्रो में 3000 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस के साथ बड़ी 6.77 इंच की FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। यह स्नैपड्रैगन 7एस जनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है। आइए Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro Price


Nothing Phone (3a) के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 11 मार्च से फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट मिनट्स, विजय सेल्स, क्रोमा और सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। Phone (3a) ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Nothing Phone (3a) Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। Phone (3a) Pro ब्लैक और ग्रे कलर में आता है। यह 11 मार्च से फ्लिपकार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स पर उपलब्ध होगा। विजय सेल्स, क्रोमा और सभी रिटेल स्टोर्स पर फ्लिपकार्ट डिलीवरी और बिक्री 15 मार्च से शुरू होगी।


Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro Specifications


Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स सामान्य / 1300 निट्स आउटडोर / 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इन फोन में एड्रेनो 720 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इन फोन में 8GB / 12GB LPDD4X रैम के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्डनथिंग ओएस 3.1 के साथ आते हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए Phone (3a), Phone (3a) Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 114° अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 1/2.74″ Samsung 2x टेलीफोटो कैमरा 3a और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 1/1.95″ Sony LYT-600 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं 3a के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 3a Pro के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

डाइमेंशन की बात करें तो इन फोन की लंबाई 163.52, चौड़ाई 77.50, मोटाई 8.35 मिमी (3a) / 8.39 मिमी (3a Pro) और वजन 201 ग्राम (3a) / 211 ग्राम (3a Pro) है। स्टीरियो स्पीकर के साथ आने वाले ये फोन IP64 रेटिंग से लैस हैं। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। इन दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Improved camera performance
  • Clean, bloat-free UI experience
  • Decent battery life
  • Bad
  • Charging speed could be better
  • The IP rating could be better
  • Wide-angle could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp 120Hz display
  • Fun and engaging software
  • Variety of cameras
  • Good daylight cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light video needs work
  • IP rating could have been better
  • Does not support HDR10+ video streaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.