OnePlus से लेकर Realme और Vivo जैसे 25 हजार रुपये में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन

भारत में Realme, Poco, Vivo, Nothing और OnePlus जैसी कंपनियां मिंड रेंज में दमदार स्पेसिफिकेशंस वाले फोन की पेशकश करती हैं।

OnePlus से लेकर Realme और Vivo जैसे 25 हजार रुपये में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन

Photo Credit: Realme

Realme P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Poco X7 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया है।
  • Nothing Phone 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर है।
  • OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर है।
विज्ञापन

अगर आपका बजट 25 हजार रुपये है और आप अपने लिए नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो बाजार में मौजूदा कई ऑप्शन से काफी कंफ्यूजन हो सकती है। आज हम इस बजट में मौजूदा लेटेस्ट और बेहतर फीचर्स वाले 5 ऑप्शन की बात कर रहे हैं जो कि आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। भारत में Realme, Poco, Vivo, Nothing और OnePlus जैसी कंपनियां मिंड रेंज में दमदार स्पेसिफिकेशंस वाले फोन की पेशकश करती हैं। आइए 25,000 रुपये में आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme P4 Pro 5G
Realme P4 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। रियलमी फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस है।

Vivo Y400 5G
Vivo Y400 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। Vivo Y400 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Y400 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Vivo Y400 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है।


OnePlus Nord CE 5 5G
OnePlus Nord CE 5 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये है। OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 7,100mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। OnePlus के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

Nothing Phone 3a
Nothing Phone 3a के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Nothing के इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Poco X7 Pro 5G
Poco X7 Pro 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 6,550mAh की बैटरी से लैस है जो कि 90W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  7. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »