Rs 30 हजार के अंदर आने वाले ये हैं बेस्ट कैमरा फोन

Vivo V60e में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।

Rs 30 हजार के अंदर आने वाले ये हैं बेस्ट कैमरा फोन

Realme 15 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • V60e में 6.77 इंच का FHD+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Motorola Edge 60 Pro में ट्रिपल कैमरा दिया गया है।
  • Vivo T4 Pro में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है।
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में कैमरा फोन हमेशा ही डिमांड में रहते आए हैं। Apple, Samsung, Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में कैमरा पर खास फोकस रखते हैं। लेकिन हर बार यह जरूरी नहीं कि आप अच्छे फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए महंगे स्मार्टफोन्स पर अपनी जेब खाली करें। 

स्मार्टफोन मार्केट में 30 हजार रुपये से कम में बहुत से ऐसे फोन आते हैं जो बेहतरीन कैमरा फीचर्स से लैस होकर आते हैं। इनमें ऑप्टिकल जूम स्टेबलाइजेशन, टेलीफोटो जूम, हाई रिजॉल्यूशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही AI फीचर्स भी इनमें शामिल किए गए हैं। यहां पर हम आपको ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता रहे हैं जो मार्केट में बेहतरीन कैमरा फोन कहे जाते हैं और 30 हजार रुपये से कम में आते हैं। 

Vivo V60e 
Vivo V60e में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। फोन में HP9 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। रियर में फोन के अंदर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। फोन ऑरा लाइट को सपोर्ट करता है और यह भारत का पहला एआई फेस्टिवल पोर्ट्रेट मोड वाला फोन है जो कम रोशनी वाले पोर्ट्रेट को बेहतर बनाता है।

V60e में 6.77 इंच का FHD+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट है। यह Android 15 और Funtouch OS 15 के साथ आता है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। 

Motorola Edge 60 Pro 
Motorola Edge 60 Pro में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 50 एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर है जो ऑटोफोकस और मैक्रो सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 10 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Edge 60 Pro में 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है। फोन में Dimensity 8350 Extreme चिपसेट मिलता है। यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। 

Nothing Phone (3a) 
Nothing Phone (3a) Pro मिडरेंज सेग्मेंट में ऐसा फोन है जो 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस है और सबसे अफॉर्डेबल फोन के रूप में मौजूद है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है। फोन में 6x इन-सेंसर जूम दिया गया है। फ्रंट में यह 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। 

Nothing Phone (3a) में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 SoC से लैस है। यह Android 15 आधारित Nothing OS 3.1 पर रन करता है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। 

Vivo T4 Pro 
Vivo T4 Pro में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसमें मिलता है। T4 Pro में Snapdragon 7 Gen 4 SoC दिया गया है। यह 6.77 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 5000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। 

Realme 15 Pro 5G 
Realme 15 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें Sony IMX896 का मेन सेंसर लगा है। फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। 

फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसमें AMOLEd डिस्प्ले मिलता है। 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। 7000mAh बैटरी के साथ इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपये है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Improved camera performance
  • Clean, bloat-free UI experience
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Charging speed could be better
  • The IP rating could be better
  • Wide-angle could have been better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.77 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium IP69-rated designs and finishes
  • Slim and tapered design
  • Vibrant 120Hz curved-edge display
  • Loud and immersive stereo speakers
  • 15W wireless charging
  • कमियां
  • No HDR10+ support in OTT apps
  • Telephoto camera shoots average images in low light
  • No 4K 60 fps video recording
  • Poor video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good portrait photography
  • Impressive battery life
  • कमियां
  • Insufficient outdoor brightness
  • Significant bloatware
डिस्प्ले6.77-inch
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »