Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा

Nothing Phone (4a) में 12GB रैम का खुलासा हुआ है।

Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा

Nothing Phone (4a) में 12GB रैम का खुलासा हुआ है। फोन इससे पहले आए Nothing Phone (3a) का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है।
  • इसमें Adreno 810 GPU की पेअरिंग है।
  • Nothing Phone (4a) में 12GB रैम का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

Nothing Phone (4a) लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशंस में नजर आने लगा है। यह फोन कंपनी का अगला मिडरेंज फोन होगा जिसे लेकर नथिंग ने की ओर से संकेत भी दे दिया गया है। फोन को कंपनी ने लॉन्च के लिए कंफर्म कर दिया है। इतना ही नहीं, इसके कलर वेरिएंट्स का खुलासा भी किया गया है। Nothing Phone (4a) का लेटेस्ट अपडेट इसकी बेंचमार्क लिस्टिंग के बारे में है जहां से फोन के मुख्य फीचर्स का भी पता चलता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Nothing Phone (4a) लॉन्च से पहले सुर्खियों में आने लगा है। फोन को लेकर कंपनी ने लॉन्च कंफर्म कर दिया है लेकिन Nothing Phone (4a) लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। Nothing Phone (3a) के सक्सेसर को अब Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया है। फोन के चिपसेट का खुलासा यहां से होता है। अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा। इसके तीन कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि चार कोर 1.80GHz पर क्लॉक किए गए हैं। वहीं एक कोर 2.71GHz पर क्लॉक्ड है। इसमें Adreno 810 GPU की पेअरिंग है। 

Nothing Phone (4a) में 12GB रैम का खुलासा हुआ है। हालांकि लॉन्च के समय इसमें 6GB, 8GB रैम जैसे वेरिएंट्स भी आने की संभावना है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 देखने को मिलेगा। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल प्रीसीजन AI बेंचमार्क में 707 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन ने हाई प्रीसीजन टेस्ट में 1077 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। वहीं, क्वांटाइज्ड टेस्ट में 1265 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन के कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। इससे पहले कंपनी ने मिडरेंज में Nothing Phone (3a) को लॉन्च किया था। Nothing Phone (3a) में 6.77 इंच FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12 जीबी रैम दी गई है। रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sharp 120Hz display
  • Fun and engaging software
  • Variety of cameras
  • Good daylight cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Low light video needs work
  • IP rating could have been better
  • Does not support HDR10+ video streaming
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »