Poco ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Poco M8 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Nothing Phone 3a Lite 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Poco/Nothing/OnePlus
Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G
Poco ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Poco M8 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Nothing Phone 3a Lite 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रहा है। Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Poco M8 5G, Nothing Phone 3a Lite 5G और OnePlus Nord CE 5 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 480 टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है।
प्रोसेसर
Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलताहै।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Poco M8 5G में 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी शामिल है।
बैटरी बैकअप
Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G में 7100mAh की बैटरी आती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत