Oppo A6 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Oppo ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Oppo A6 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Nothing Phone 3a Lite 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है।

Oppo A6 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Oppo/Nothing/iQOO

Oppo A6 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G

ख़ास बातें
  • Oppo A6 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है।
  • iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर शामिल है।
विज्ञापन

Oppo ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Oppo A6 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Nothing Phone 3a Lite 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है। Oppo A6 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है। जबकि iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Oppo A6 5G, Nothing Phone 3a Lite 5G और iQOO Z10R 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Oppo A6 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G

कीमत और स्टोरेज

Oppo A6 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये, 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 6GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि iQOO Z10R 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। 

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Oppo A6 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Oppo A6 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर शामिल है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo A6 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। वहीं iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Oppo A6 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Oppo A6 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी मिलता है। जबकि iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट शामिल है। 

बैटरी बैकअप

Oppo A6 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Smooth and customisable software experience
  • कमियां
  • Mono speaker lacks quality
  • No Telephoto lens
  • Minimal ingress protection
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,392 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2,372x1,080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »