Nothing ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Nothing/Samsung/iQOO
Nothing Phone 3a Lite 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G
Nothing ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G से हो रहा है। Nothing Phone (3a) Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट मिलता है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Nothing Phone (3a) Lite 5G, Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Nothing Phone (3a) Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है।
डिस्प्ले
Nothing Phone (3a) Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 480 टच सैंपलिंग रेट, और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी यू सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD एमोलेड क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
बैटरी बैकअप
Nothing Phone (3a) Lite 5G में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Nothing Phone (3a) Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 के साथ आता है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। वहीं iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।
प्रोसेसर
Nothing Phone (3a) Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो 4nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर है।
कैमरा सेटअप
Nothing Phone (3a) Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर, EIS, 10x डिजिटल जूम के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Nothing Phone (3a) Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील