Redmi ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Nothing Phone 3a Lite 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है।
Photo Credit: Redmi/Nothing/iQOO
Redmi Note 15 SE vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G
Redmi ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Nothing Phone 3a Lite 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है। Redmi Note 15 SE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। जबकि iQOO Z10R 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Redmi Note 15 SE, Nothing Phone 3a Lite 5G और iQOO Z10R 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
Redmi Note 15 SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 480 टच सैंपलिंग रेट, और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 19.9:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Redmi Note 15 SE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। वहीं iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi Note 15 SE एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड पर Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। वहीं iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
Redmi Note 15 SE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Redmi Note 15 SE में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।
बैटरी बैकअप
Redmi Note 15 SE में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!