Amazon Great Republic Day Sale 2026: iQOO 15 से लेकर Neo 10R तक, इन 7 iQOO फोन पर धांसू डील्स!

Amazon Great Republic Day Sale 2026 से पहले iQOO ने अपने स्मार्टफोन्स की डिस्काउंटेड कीमतें कंफर्म कर दी हैं।

Amazon Great Republic Day Sale 2026: iQOO 15 से लेकर Neo 10R तक, इन 7 iQOO फोन पर धांसू डील्स!

Amazon Great Republic Day Sale 2026 से पहले iQOO फोन्स की कीमतें रिवील

ख़ास बातें
  • iQOO Z10 Lite की कीमत 9,999 रुपये से शुरू
  • Neo और iQOO 15 पर भी बैंक डिस्काउंट लागू
  • Amazon सेल 16 जनवरी 2026 से शुरू होगी
विज्ञापन

Amazon Great Republic Day Sale 2026 से पहले iQOO ने अपने स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। Amazon की यह बड़ी सेल 16 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है और हर साल की तरह इस बार भी स्मार्टफोन कैटेगरी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली है। iQOO ने इस सेल के लिए अपने कई पॉपुलर हैंडसेट्स की डिस्काउंटेड कीमतें कंफर्म कर दी हैं, जिससे मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के खरीदारों को फायदा मिल सकता है। Amazon पहले ही इस सेल को लेकर बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डील्स का संकेत दे चुका है, ऐसे में iQOO फोन्स पर मिलने वाली कीमतें और ज्यादा आकर्षक बन जाती हैं। 

Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान iQOO फोन्स पर बैंक ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा। Amazon पहले ही कंफर्म कर चुका है कि SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अनलिमिटेड 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है। नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स को मिलाकर देखें तो Amazon की इस रिपब्लिक डे सेल में iQOO स्मार्टफोन्स खरीदने का यह एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। नीचे बताई गई कीमतों में बैंक ऑफर शामिल हैं।

iQOO की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, एंट्री और मिड-रेंज सेगमेंट में iQOO Z10 Lite को इस सेल में कम से कम 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं ऑफर के साथ iQOO Z10x का सेल प्राइस 13,499 रुपये तय किया गई है। iQOO Z10R को Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान कम से कम 18,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि iQOO Z10 की कीमत 20,499 रुपये तक कम हो जाएगी।

थोड़ा ऊपर के सेगमेंट की बात करें तो iQOO Neo 10R को इस सेल में बैंक ऑफर के साथ 24,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं iQOO Neo 10 की कीमत 33,999 रुपये तक गिर जाएगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन फोन्स पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा, जो 6 महीने तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगा।

प्रीमियम सेगमेंट में iQOO 15 को भी Amazon Great Republic Day Sale 2026 का हिस्सा बनाया गया है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बैंक डिस्काउंट के बाद 65,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा और इस पर 24 महीने तक के लिए No-Cost EMI ऑप्शन मिलने की बात कही गई है।

Amazon Great Republic Day Sale 2026 कब शुरू होगी?

यह सेल 16 जनवरी 2026 से Amazon पर शुरू होगी।

iQOO का सबसे सस्ता फोन सेल में कौन सा होगा?

iQOO Z10 Lite को इस सेल में कम से कम 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

क्या बताई गई कीमतों में बैंक ऑफर शामिल हैं?

हां, iQOO द्वारा बताई गई सभी कीमतों में बैंक डिस्काउंट शामिल हैं।

iQOO Neo 10 और Neo 10R की सेल कीमत क्या होगी?

iQOO Neo 10R की कीमत 24,999 रुपये और Neo 10 की कीमत 33,999 रुपये होगी।

क्या iQOO फोन्स पर No-Cost EMI का ऑप्शन मिलेगा?

हां, ज्यादातर iQOO फोन्स पर 6 महीने तक का No-Cost EMI ऑप्शन मिलेगा, जबकि iQOO 15 पर 24 महीने तक का EMI मिलेगा।

iQOO 15 की Amazon सेल प्राइस कितनी होगी?

बैंक डिस्काउंट के बाद iQOO 15 को 65,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Amazon सेल में कौन से बैंक ऑफर्स मिलेंगे?

SBI क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और Amazon Pay ICICI Bank कार्ड पर 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा।

क्या एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध होंगे?

हां, Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp नहीं होगा बिना SIM के इस्तेमाल, सरकार के नए नियम पर काम हो गया शुरू, जानें क्या बदल जाएगा?
  2. iQOO 15R vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?
  4. OnePlus फ्लैगशिप फोन हुआ 33 हजार से भी सस्ता, 2026 की सबसे बेस्ट डील
  5. Samsung Galaxy S26 सीरीज आज हो रही लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट, जानें कैसे होंगे फ्लैगशिप फोन
  6. Bitcoin पर ट्रंप के टैरिफ की मार, 63,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  7. iQOO Z11x में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. WhatsApp पर यूजर्स की बढ़ेगी प्राइवेसी, डेटा शेयर करने का मिलेगा ऑप्शन
  9. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »