Nothing Phone 3a Lite पर चिप शॉर्टेज का असर? Rs 3 हजार तक बढ़ सकती है कीमत

Nothing Phone 3a Lite की कीमत भारत में बढ़ सकती है, लीक में नए स्टॉक पर 3,000 रुपये तक बढ़ोतरी का दावा किया गया है।

Nothing Phone 3a Lite पर चिप शॉर्टेज का असर? Rs 3 हजार तक बढ़ सकती है कीमत
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3a Lite की कीमत 3,000 रुपये तक बढ़ सकती
  • मेमोरी चिप्स महंगे होने से स्मार्टफोन कीमत पर असर!
  • नया स्टॉक महंगा, पुराने यूनिट्स पुराने दाम पर मिल सकते हैं
विज्ञापन

Nothing Phone 3a Lite को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिससे संकेत मिल रहा है कि भारत में इस फोन की कीमत बढ़ सकती है। पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये थी, लेकिन अब लीक के मुताबिक नया स्टॉक महंगा हो सकता है। लीक में दावा किया गया है कि इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत हो सकती है, जिसका असर अब स्मार्टफोन मार्केट पर भी दिखने लगा है।

टिपस्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने X पर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि Nothing Phone 3a Lite की कीमत में करीब 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। लीक के मुताबिक, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये हो सकती है, जबकि 256GB वेरिएंट 23,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये तक पहुंच सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Nothing Phone 3a Lite की यह नई कीमत सिर्फ नए स्टॉक पर लागू होगी। यानी पुराने स्टॉक वाले यूनिट्स अभी भी पुराने दाम पर मिल सकते हैं। ऐसे में कुछ समय तक मार्केट में एक ही फोन अलग-अलग कीमत पर बिकता नजर आ सकता है। पोस्ट बताता है कि नई कीमतें 6 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं। हालांकि, न्यूज पब्लिश करते समय तक Flipkart पर कीमत पहले के समान दिखाई दे रही थी।

Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। डिवाइस की खास पहचान इसका Glyph लाइट डिजाइन है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।

फिलहाल कंपनी ने इस प्राइस हाइक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में यह जानकारी फिलहाल लीक के तौर पर ही देखी जा रही है, लेकिन अगर यह सही साबित होती है तो यूजर्स को आने वाले समय में इस फोन के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »