Nokia के 'महंगे' स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका

Airtel ने शुक्रवार को Nokia के प्रीमियम स्मार्टफोन पर ऐसा ऑफर दिया है, जो ख़ासकर नोकिया के फैंस को पसंद आ सकता है...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 26 मई 2018 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने शुक्रवार को Nokia के फोन पर दिए आकर्षक ऑफर
  • कम बजट के चलते नोकिया के फोन नहीं खरीद पाए तो है मौका
  • एयरटेल यूज़र पोस्टपेड प्लान समेत ईएमआई से कर सकता है खरीदारी

Nokia के 'महंगे' फोन यूं खरीदें सस्ते में

Airtel ने शुक्रवार को Nokia के प्रीमियम स्मार्टफोन पर ऐसा ऑफर दिया है, जो ख़ासकर नोकिया के फैंस को पसंद आ सकता है। साथ ही कम बजट के चलते नोकिया के प्रीमियम फोन न खरीद पाने वालों को भी यह ऑफर आकर्षित करेगा।  Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus और Nokia 6 (2018) को ऑनलाइन स्टोर से ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि  Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus ने भारतीय बाज़ार में अप्रैल महीने में दस्तक दी थी। अब आते हैं ऑफर पर। एयरटेल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आप अभी 3,799 रुपये का डाउन पेमेंट कर फोन खरीद सकते हैं। डाउनपेमेंट के ऊपर एयरटेल यूज़र को कंपनी का 18 महीने वाला पोस्टपेड प्लान लेना होगा। जिसके बाद ग्राहक को फोन दे दिया जाएगा।

Airtel ऑफर के तहत Nokia 8 Sirocco को 8,599 रुपये का डाउन पेमेंट कर 18 महीने की 2,799 रुपये की ईएमआई के साथ लिया जा सकता है। मासिक किश्तें एयरटेल के 50 जीबी पोस्टपेड प्लान के साथ आएंगी। इसमें यूज़र को असीमित कॉल, 1 साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन, एयरटेल सिक्यॉर और एयरटेल टीवी के फायदे मिलेंगे।

इसी तरह Nokia 7 Plus को एयरटेल स्टोर से 5,599 रुपये में 12 महीने की 2,099 रुपये वाली किश्त के साथ खरीदा जा सकता है। Nokia 6 (2018) की चाहत है तो 4 जीबी रैम वेरिएंट के लिए 5,799 रुपये और 3 जीबी वेरिएंट के लिए 3,799 रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा। दोनों में 12 महीने की 1,499 रुपये किश्त आएगी। इसमें यूज़र को 30 जीबी डेटा वाला लाभ मिलेगा, जिसमें असीमित कॉल और एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

ध्यान रहे, Nokia 7 Plus की भारत में कीमत 25,999 रुपये है। वहीं, Nokia 8 Siroccoस को खरीदने के लिए चुकाने होंगे 49,999 रुपये। नोकिया 6 (2018) का 4 जीबी रैम वेरिएंट 18,999 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये में मिलता है।

ध्यान रहे, एयरटेल-नोकिया ऑफर पोस्टपेड और प्रीपेड, दोनों ग्राहकों के लिए खुला है। हालांकि, प्रीपेड सब्सक्राइबर को अपना वर्तमान प्लान या कनेक्शन पोस्टपेड में बदलवाना होगा। इसके अलावा एयरटेल हैंडसेट प्रोटेक्शन प्लान भी लेकर आई है, जो नोकिया के 26,200 रुपये से ऊपर कीमत वाले हैंडसेट पर लागू होगा। नोकिया के इन हैंडसेट को आप फ्लिपकार्ट, नोकिया शॉप और देशभर के तमाम रिटेल आउटलेट से भी खरीद सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • Bad
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Bad
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  3. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  4. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  5. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  6. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  7. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  9. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.