Nokia 8 Sirocco को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 8 Sirocco के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट को जारी कर दिया है।

Nokia 8 Sirocco को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Nokia 8 Sirocco को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले है
  • Nokia 8 Sirocco को नवंबर 2018 में मिलना था एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है Nokia 8 Sirocco
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 8 Sirocco के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट को जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करके दी है। बता दें कि ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट को रोल आउट किया गया है। ऐसे में सभी Nokia 8 Sirocco यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। याद करा दें कि, नोकिया 8 सिरोको को पिछले साल नवंबर माह में Android 9 Pie अपडेट मिलना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से यूजर्स को अपडेट मिलने में देरी हो गई।
 

Nokia 8 Sirocco एंड्रॉयड पाई अपडेट चेंजलॉग

वेबसाइट XDA Developers पर मौजूद यूजर रिपोर्ट में बताया गया है कि Nokia 8 Sirocco को मिले अपडेट फाइल का साइज 1379.5 एमबी और इसका बिल्ड वर्जन V4.1.20 है। ऑफिशियल चेंजलॉग से पता चला है कि नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ नया सिस्टम नेविगेशन और अपडेट सेटिंग्स मेन्यू मिलेगा। इसी के साथ अडैप्टिव बैटरी, अडैप्टिव ब्राइटनेस समेत कई अन्य काम के फीचर्स भी मिलेंगे।

एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है। आज यानी 10 जनवरी को चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करके Nokia 8 Sirocco को अपडेट मिलने की जानकारी साझा की। बता दें कि, Nokia 5.1, Nokia 8 (कुछ देशों में), Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन यूजर को पहले ही एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिल चुका है।
 

नोकिया 8 सिरोको स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 सिरोको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौज़ूद है। फोन 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए इसमें 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिए गए हैं। प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। इसका साथ देता है 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। इसमें एफ/2.6 अपर्चर फीचर शामिल है।

डुअल रियर कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। नोकिया 8 सिरोको के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फिक्स्ड फोकस लेंस की जुगलबंदी में दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाने का विकल्प नहीं होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर, इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.93x72.97x7.5 मिलीमीटर है। बैटरी 3,260 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम और 495 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 8 Sirocco, Android 9 Pie, Android Pie, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »