14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह

कंपनी के पास ग्लोबल लेवल पर 74000 कर्मचारियों का वर्कफोर्स है।

14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह

Nokia बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • नोकिया अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का 20 प्रतिशत कम करने जा रही है।
  • कंपनी के पास ग्लोबल लेवल पर 74000 कर्मचारियों का वर्कफोर्स है।
  • भारत में इसके पास 17000 कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

Nokia बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी अपने वर्कफोर्स को भारी मात्रा में घटाने की तैयारी कर रही है। छंटनियों का प्रभाव भारत में भी पड़ने वाला है। नोकिया अपने वर्कफोर्स को घटाने के साथ रीस्ट्रक्चरिंग की शुरुआत करने जा रही है। खबर है कि नोकिया अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का 20 प्रतिशत कम करने जा रही है। किन विभागों से होगी छंटनी, और भारतीय कर्मचारियों की संख्या पर क्या पड़ेगा प्रभाव, आइए जानते हैं। 

दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों में शुमार रह चुकी Nokia अब भारी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का 20 प्रतिशत कम करने की योजना बना चुकी है। मनी कंट्रोल के अनुसार, फिन्निश कंपनी के पास ग्लोबल लेवल पर 74000 कर्मचारियों का वर्कफोर्स है। भारत में इसके 17000 कर्मचारी हैं। ऐसे में कंपनी नई छंटनियां करने जा रही है जिसके तहत नोकिया से 14 हजार कर्मचारी निकाले जाने की खबर है। 

Nokia की छंटनी ऐसे समय में आई है जब Amazon, Microsoft और Google जैसी कंपनियां अपने वर्कफोर्स में से हजारों कर्मचारियों की छंटनी पहले ही कर चुकी हैं। Meta भी जल्द ही 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। Nokia की भारत में परफॉर्मेंस के लिए कहा गया है कि कंपनी लगातार घाटे में जा रही है। 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी की सेल्स 15 प्रतिशत तक घट गईं। 

नोकिया भारत में रीस्ट्रक्चरिंग करने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से कंपनी की लीडरशिप में बदलाव किए जा रहे हैं। इस बदलाव के तहत समर मित्तल को भारत में बिजनेस लीडर के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं, विभा मेहरा को कंपनी के कंट्री मैनेजर का दायित्व सौंपा गया है। 2026 में कंपनियों द्वारा की जा रही यह छंटनी नई घटना नहीं है। साल की शुरुआत से ही कई बड़ी टेक दिग्गज छंटनियों की घोषणा कर चुकी हैं। AI के बढ़ते चलन और ऑटोमेशन के विस्तार का असर नौकरियों पर कई बार बताया जा चुका है। आने वाले समय में भी छंटनियां जारी रहने की संभावना जताई गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  4. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  5. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  6. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  7. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  8. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  9. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  10. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »