• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने दिवाली से पहले 50 करोड़ ग्राहकों को दिया तोहफा, VoNR की नई सर्विस हुई शुरू, जानें सबकुछ

Jio ने दिवाली से पहले 50 करोड़ ग्राहकों को दिया तोहफा, VoNR की नई सर्विस हुई शुरू, जानें सबकुछ

Reliance Jio ने भारत में वॉयस ओवर न्यू रेडियो (VoNR) सर्विस को आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है।

Jio ने दिवाली से पहले 50 करोड़ ग्राहकों को दिया तोहफा, VoNR की नई सर्विस हुई शुरू, जानें सबकुछ

Photo Credit: Jio

Jio भारत में 5जी नेटवर्क सर्विस प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Jio ने भारत में वॉयस ओवर न्यू रेडियो (VoNR) सर्विस को शुरू कर दिया है।
  • VoNR 5G नेटवर्क पर वॉयस कॉल करने के लिए जरूरी नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी है।
  • VoNR सीधे 5G कोर नेटवर्क और न्यू रेडियो (NR) इंटरफेस पर काम करता है।
विज्ञापन

Reliance Jio ने भारत में वॉयस ओवर न्यू रेडियो (VoNR) सर्विस को आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। जियो ने देश भर में अक्टूबर 2022 में एरिक्सन और नोकिया जैसे ग्लोबल वेंडर के साथ मिलकर एक स्टैंडअलोन 5G (SA) नेटवर्क की शुरुआत की थी, जिसके बाद अब यह कदम उठाया गया है। इसके बाद Jio यूजर्स को क्लियर वॉयस कॉलिंग, फास्ट कॉल कनेक्शन और बेहतर डाटा उपयोग की सुविधा मिल सकती है जो कि कंपनी की पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि VoNR क्या है और इससे यूजर्स को क्या फायदा होगा।

क्या है VoNR टेक्नोलॉजी

वॉयस ओवर न्यू रेडियो (VoNR) 5G नेटवर्क पर वॉयस कॉल करने के लिए जरूरी नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी है। पारंपरिक सिस्टम कॉलिंग के लिए पुराने 4G इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करते हैं, जबकि VoNR सीधे 5G कोर नेटवर्क और न्यू रेडियो (NR) इंटरफेस पर काम करता है। इस अपग्रेड के बाद यूजर्स को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।

VoNR टेक्नोलॉजी से यूजर्स को फायदा

Jio की VoNR टेक्नोलॉजी से यूजर्स को कॉल ड्रॉप की समस्या से समाधान मिलेगा और वॉयस कट में कमी होगी, जिससे एक सहज अनुभव मिलेगा। कॉल के दौरान आपके फोन को 4G और 5G के बीच स्विच करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे बेहतर बैटरी एफिशिएंसी मिलेगी। क्लियर बातचीत के लिए हाई-डेफिनिशन वॉयस क्वालिटी मिलेगी। साफ शब्दों में कहा जाए तो VoNR लोगों को बिना किसी रुकावट के कॉल पर बात करते हुए फास्ट 5G स्पीड पर ब्राउज करने की सुविधा देता है।

हालांकि, अधिकतर टेलीकॉम टेलीकॉम कंपनियां शुरुआत में 5G लॉन्च होने के बाद भी वॉयस कॉल के लिए 4G नेटवर्क पर निर्भर थी। अब VoNR ऐसी टेक्नोलॉजी है जो कि आखिरकार स्टैंडअलोन 5G की पूरी कैपेसिटी प्रदान करती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को एडवांस मोबाइल अनुभव मिलेगा। तेज स्पीड, लो लेटेंसी और एडवांस सर्विस के जरिए बेहतर इंटरनेट ब्राउजिंग से बढ़कर भी कुछ मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Voice over New Radio, VoNR, Ericsson, Nokia, Jio 5G
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »