Nokia 800 Tough: 6 साल बाद वापसी कर रहा है Nokia का चट्टान सी मजबूती वाला फीचर फोन!

2019 में लॉन्च हुए पहले Nokia 800 Tough में 2.4-इंच का TFT डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 205 चिपसेट, 512MB RAM और 2MP रियर कैमरा दिया गया था।

Nokia 800 Tough: 6 साल बाद वापसी कर रहा है Nokia का चट्टान सी मजबूती वाला फीचर फोन!

Photo Credit: X/ @smashx_60

कथित नए Nokia 800 Tough का डिजाइन लगभग पहले जैसे ही नजर आता है

ख़ास बातें
  • HMD Global जल्द ला सकता है Nokia 800 Tough (2nd Gen) रग्ड फोन
  • नए वर्जन में USB Type-C पोर्ट और KaiOS 3.1 का सपोर्ट मिलने की उम्मीद
  • डिजाइन लगभग पहले जैसा, लेकिन IP68 और MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन की संभावना
विज्ञापन

पिछले महीने HMD Global और Nokia के बीच लाइसेंसिंग डील को आगे बढ़ाए जाने की खबर सामने आई थी। अब ऐसा लगता है कि इस रिन्यूड पार्टनरशिप का पहला नतीजा जल्द ही मार्केट में दिख सकता है। एक ताजा लीक के मुताबिक कंपनी एक नया रग्ड कीपैड फोन तैयार कर रही है, जो Nokia 800 Tough का सेकंड जनरेशन मॉडल होगा। Nokia 800 Tough को 2019 में लॉन्च किया गया था। जैसा की नाम से पता चलता है, यह एक रग्ड फीचर फोन था और KaiOS पर चलता था। इसमें बड़ी बैटरी थी और साथ ही यूजर्स को Facebook व WhatsApp जैसे ऐप्स भी प्री-इंस्टॉल्ड मिलते थें।

HMD और Nokia की डिटेल्स अक्सर लीक करते हुए दिखाई देने वाले एक हैंडल ने X (पहले Twitter) पर दावा किया है कि छह साल बाद अब HMD Nokia 800 Tough का नया वर्जन लाने की तैयारी में है। नए वर्जन में बदलाव बहुत बड़े नहीं होंगे लेकिन कुछ अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। लीक के मुताबिक, इस बार फोन में पुराना microUSB पोर्ट हटाकर USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। साथ ही, सॉफ्टवेयर को भी KaiOS 2.5.2 से अपडेट कर KaiOS 3.1 में अपग्रेड किया जाएगा। 

टिप्स्टर ने फोन का एक रेंडर भी शेयर किया है जिसमें इसका डिजाइन लगभग पहले जैसे ही नजर आता है। बैक साइड में एक सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक LED फ्लैश और दूसरी तरफ स्पीकर ग्रिल देखी जा सकती है।

कंपनी की पिछली लाइनअप को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि नया Nokia 800 Tough (2nd Gen) भी IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन भी मिलने की संभावना है, जो इसे गिरने और झटकों से बचाने में मदद कर सकता है।

Nokia 800 Tough (2019) ऐसा दिखाई देता था

Nokia 800 Tough (2019) ऐसा दिखाई देता था

ओरिजिनल Nokia 800 Tough में 2.4-इंच का TFT डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 205 चिपसेट, 512MB RAM और 2MP रियर कैमरा दिया गया था। इसके अलावा फोन में Wi-Fi, Bluetooth 4.1, GPS और 2,100mAh बैटरी मौजूद थी। अगर यह लीक सही साबित होती है तो नया Nokia 800 Tough (2nd Gen) एक लाइट रिफ्रेश के रूप में आ सकता है, जिसमें डिजाइन लगभग पहले जैसा रहेगा लेकिन कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर में हल्के अपग्रेड देखने को मिलेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »