Nokia 8 Sirocco, Nokia 6.1, Nokia 5.1 और Nokia 3.1 हुए सस्ते, कीमतों में 13,000 रुपये तक की कटौती

त्योहारी सीज़न के मद्देनज़र नोकिया ब्रांड के कई स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की गई है। Nokia ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने चुनिंदा स्मार्टफोन की कीमतों में 13,000 रुपये तक की कटौती हुई है।

Nokia 8 Sirocco, Nokia 6.1, Nokia 5.1 और Nokia 3.1 हुए सस्ते, कीमतों में 13,000 रुपये तक की कटौती
ख़ास बातें
  • Nokia 6 (2018) की कीमत में 1,500 रुपये तक की कटौती
  • Nokia 8 Sirocco अब 36,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • Nokia 5.1 अब 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
त्योहारी सीज़न के मद्देनज़र नोकिया ब्रांड के कई स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की गई है। Nokia ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने चुनिंदा स्मार्टफोन की कीमतों में 13,000 रुपये तक की कटौती हुई है। नोकिया के एंट्री लेवल स्मार्टफोन 1,000 और 1,500 रुपये सस्ते हो गए हैं, जबकि एक नोकिया फ्लैगशिप हैंडसेट को 13,000 रुपये सस्ता कर दिया गया है। आइए आपको नोकिया के स्मार्टफोन की कीमत में की गई कटौती के बारे में विस्तार से बताते हैं।

शुरुआत Nokia 3.1 से करते हैं। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 11,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन 1,000 रुपये सस्ता हो गया है। याद रहे कि नोकिया 3.1 को इस साल मई महीने में लॉन्च हुआ था। हालांकि, इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट Nokia 2.1 और Nokia 5.1 के साथ लॉन्च किया गया था।

Nokia 3.1 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसमें 5.2 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

अब बात Nokia 5.1 की। इसका 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज अब 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती हुई है। Nokia 5.1 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6755एस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Nokia 6.1 के दोनों ही वेरिएंट सस्ते हो गए हैं। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये में सस्ता बेचा जाएगा। Nokia 6.1 का 3 जीबी रैम अब 13,499 रुपये में और 4 जीबी रैम को 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

याद रहे कि नोकिया 6.1 ऊर्फ Nokia 6 (2018) को इस साल अप्रैल महीने में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह दाम 3 जीबी रैम वेरिएंट का था। महीने भर बाद इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट 18,999 रुपये में लाया गया। अगस्त महीने में दोनों ही वेरिएंट की कीमत में पहली बार कटौती की गई थी। दोनों ही वेरिएंट 1,500 रुपये सस्ते हो गए थे।

डुअल सिम वाला Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइज़ेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। साथ ही इसमें गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मौज़ूद है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 3 व 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम।

आखिर में बात कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8 Sirocco की। इस फोन की कीमत में 13,000 रुपये की कटौती की गई है। इस फोन को अप्रैल महीने में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब नोकिया 8 सिरोको को 36,999 रुपये में बेचा जाएगा।

नोकिया 8 सिरोको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौज़ूद है। फोन 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए इसमें 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिए गए हैं। प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। इसका साथ देता है 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। इसमें एफ/2.6 अपर्चर फीचर शामिल है।

डुअल रियर कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। नोकिया 8 सिरोको के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फिक्स्ड फोकस लेंस की जुगलबंदी में दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाने का विकल्प नहीं होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2990 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 8 Sirocco, Nokia 8 Sirocco Price in India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  3. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  4. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  6. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  7. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  8. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  10. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »