Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus को अप्रैल का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलने की खबर

भारत में Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन को अप्रैल 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर है। यह दावा इन हैंडसेट के यूज़र्स ने किया है।

Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus को अप्रैल का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलने की खबर

Nokia 3.1 Plus के लिए जारी किेया गया अपडेट 86.7 एमबी का है

ख़ास बातें
  • अप्रैल का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच ओटीए के ज़रिए दिया जा रहा है
  • HMD Global को सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए जाना जाता है
  • Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus को भी यह अपडेट मिलने का दावा
विज्ञापन
भारत में Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन को अप्रैल 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर है। यह दावा इन हैंडसेट के यूज़र्स ने किया है। एंड्रॉयड पाई पर चलने वाले Nokia 3.1 Plus यूनिट को अब यह अपडेट मिल रहा है, जबकि एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाले यूनिट को यह अपडेट पहले ही मिल चुका है। अप्रैल 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus यूज़र्स के लिए भी रोलआउट कर दिया गया है।

बता दें कि नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी HMD Global को नियमित तौर पर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने के लिए जाना जाता है।

Nokia 3.1 Plus के लिए जारी किेया गया अप्रैल 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट 86.7 एमबी का है, जबकि Nokia 5.1 का अपडेट 111 एमबी का है। अपडेट को ओवर द एयर फेज़ के आधार पर रिलीज किया गया है। यानी हर किसी को यह अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। आमतौर पर यूज़र को अपडेट डाउनलोड करने का नोटिफिकेशन मिल जाता है। अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो Settings >System Updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। NokiaPowerUser ने इसके बारे में सबसे पहले जानकारी दी।

अप्रैल महीने के सिक्योरिटी पैच की बात करें तो यह सिक्योरिटी स्तर पर कई कमियों को दूर करता है।  

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus को भी अप्रैल महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलने की खबर है। नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 6.1 प्लस के लिए ज़ारी किया गया अपडेट एंड्रॉयड पाई पर आधारित है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels good
  • Large screen
  • Incredible battery life
  • Android One
  • कमियां
  • Below-average performance
  • Disappointing cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Nokia
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »