Nokia 3.1 को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

Nokia 3.1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Nokia 3.1 को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

Nokia 3.1 को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • नोकिया 3.1 में 5.2 इंच का एचडी+ 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • पिछले साल सितंबर में नोकिया 3.1 को मिला था एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट
  • 2,990 एमएएच की बैटरी है Nokia 3.1 में
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के Nokia 3.1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास (Juho Sarvikas) ने इस बात से पर्दा उठाया कि नोकिया 3.1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी कर दिया गया है।

याद करा दें कि पिछले साल सितंबर माह में Nokia 3.1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिला था। फिलहाल यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि एंड्रॉयड पाई अपडेट रोलआउट को ग्लोबली जारी किया गया है या फिर यह अभी केवल चुनिंदा क्षेत्रों के लिए इसे जारी किया गया है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने गुरुवार यानी आज ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि Nokia 3.1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह बात भी अभी स्पष्ट नहीं है कि यह अपडेट लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है या नहीं। याद करा दें कि पिछले माह नोकिया 3.1 प्लस को भी फरवरी 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ एंड्रॉयड पाई अपडेट प्राप्त हुआ था।
 

Nokia 3.1 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3.1 में 5.2 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। रियर हिस्से पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 2,990 एमएएच की है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2990 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, Android Pie, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »