Nokia 8 में होगा एंड्रॉयड 8.0.0, Nokia 2 की तस्वीर हुई लीक

नोकिया 8 को अगस्त महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। अब तक इस हैंडसेट के बारे में लगभग सारी जानकारी सार्वजनिक हो चुकी हैं, लेकिन हर दिन इस हैंडसेट से जुड़ी कोई ना कोई खबर आ ही जाती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अगस्त 2017 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8 को ‘Unknown Heart’ कोडनेम से गीकबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया
  • नोकिया 8 स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम से लैस होगा
  • मज़ेदार बात यह है कि यह एंड्रॉयड 8.0.0 पर चलता है
नोकिया 8 को अगस्त महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। अब तक इस हैंडसेट के बारे में लगभग सारी जानकारी सार्वजनिक हो चुकी हैं, लेकिन हर दिन इस हैंडसेट से जुड़ी कोई ना कोई खबर आ ही जाती है। अब ताज़ा जानकारी गीकबेंच लिस्टिंग से सामने आई है। इससे पता चला है कि नोकिया 8 उन शुरुआती हैंडसेट में से है जो एंड्रॉयड 8.0 के साथ आएगा। संभवतः यही वजह के कंपनी ने नाम में '8' का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा सस्ते स्मार्टफोन नोकिया 2 के बारे में एक बार फिर जानकारी सामने आई है। इस बार स्मार्टफोन के फ्रंट और बैकपैनल की झलक मिली है।

Nokia 8 को ‘Unknown Heart’ कोडनेम से गीकबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि नोकिया 8 स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम से लैस होगा। मज़ेदार बात यह है कि यह एंड्रॉयड 8.0 पर चलता है। इस स्पेसिफिकेशन के साथ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट होने वाला यह पहला फोन है। संभव है कि यह टेस्ट वर्ज़न हो, लेकिन नोकिया के प्रशंसकों के लिए नोकिया 8 में एंड्रॉयड 8.0.0 होना बहुत बड़ी खबर है। हो सकता है कि फोन को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ लॉन्च किया जाए और एचएमडी ग्लोबल फोन को सबसे पहले एंड्रॉयड 8.0 का अपडेट दिए जाने का वादा करे। पिछले साल एलजी वी20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था। संभवतः इस साल एचएमडी ग्लोबल बाजी मार जाए।

पिछले साल अपडेट सबसे पहले नेक्सस हैंडसेट के लिए जारी किए गए थे। लेकिन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ एलजी वी20 को लॉन्च किया गया था। कुछ ऐसा ही इस साल भी हो सकता है। ऐसा लगता है कि इन दिनों गूगल नोकिया पर ज़्यादा ही मेहरबान है, क्योंकि नोकिया 6 को जुलाई का सिक्योरिटी पैच पिक्सल हैंडसेट से भी पहले मिला था। एचएमडी ग्लोबल ने बार-बार कहा है कि सॉफ्टवेयर उसके लिए बेहद ही अहम है। ऐसे में एंड्रॉयड 8.0.0 सॉफ्टवेयर दावों को सही साबित करेगा।

दूसरी तरफ, एंट्री लेवल नोकिया 2, जिसे नोकिया 8 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, की तस्वीर सोशल साइट बायदू पर सार्वजनिक की गई है। तस्वीर में हैंडसेट का अगला और पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। कैमरा कैपसूल पिछले हिस्से पर मध्य में है। वहीं, स्पीकर ग्रिल पिछले हिस्से पर नीचे की तरफ हैं। फ्रंट पैनल पर कोई होम बटन नहीं है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन में कोई फिंगरप्रिंट स्कैनिंग क्षमता नहीं होगी। इसमें स्क्रीन नेविगेशन बटन होने की उम्मीद है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोकिया 2 में 4.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड 7.1 नूगा होने की उम्मीद है। Nokia 8 और Nokia 2 को लंदन में एक इवेंट में 16 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.