Nokia 110 4G (2024) फीचर फोन 1000mAh बैटरी, LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें फीचर

HMD ग्लोबल ने नया Nokia 110 4G (2024) फीचर फोन पेश कर दिया है।

Nokia 110 4G (2024) फीचर फोन 1000mAh बैटरी, LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें फीचर

Photo Credit: Nokia

Nokia 110 4G (2024) में 2 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nokia 110 4G (2024) में 2 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia 110 4G (2024) में 1,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Nokia 110 4G (2024) में 128MB RAM और 64MB स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
HMD ग्लोबल ने नया Nokia 110 4G (2024) फीचर फोन पेश कर दिया है। Nokia 110 4G (2024) में 2 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है। यह स्ट्रिप्ड-डाउन डिवाइस पुराने मॉडल को एडवांस फीचर्स के साथ लेकर आता है। यहां हम आपको Nokia 110 4G (2024) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nokia 110 4G (2024) Price


Nokia 110 4G (2024) की कीमत और उपलब्धता का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसके काफी किफायती होने की उम्मीद है क्योंकि 2023 मॉडल भारत में 2,499 रुपये में उपलब्ध है।


Nokia 110 4G (2024) Features


Nokia 110 4G (2024) में 2 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। 4G कनेक्टिविटी वाले इस फोन में 128MB RAM और 64MB स्टोरेज दी गई है। ये स्पेसिफिकेशंस बेसिक टास्क जैसे कि कॉलिंग, टेकस्टिंग और म्यूजिक के लिए बेस्ट है। इस फोन में 1,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी सी चार्जिंग पोर्ट के जरिए चार्ज होती है। फोन में 4G नेटवर्क पर HD वॉयस क्वालिटी भी मिलती है, जिससे कॉल के दौरान क्लियर ऑडियो सुनिश्चित होती है।

Nokia 110 4G (2024) सिर्फ कॉल और टेक्स्ट के लिए ही नहीं है। यह एक बेसिक कैमरा, एक टॉर्चलाइट, एक एफएम रेडियो और क्लासिक स्नेक गेम के साथ आता है। बड़ा टेक्टाइल कीपैड आसान ऑपरेशन प्रदान करता है, जबकि नैनो-पैटर्न वाली सिरेमिक कोटिंग स्टाइल का टच प्रदान करता है। जहां आज के समय में हर जगह स्मार्टफोन नजर आ रहे हैं, वहां Nokia 110 4G (2024) जैसे फीचर फोन एक खास यूजर्स को टारगेट करते हैं जो कि किफायती और फीचर फोन की तलाश कर रहे हों।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Feature Phone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »