• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia Skyline G2 : एचएमडी बना रही ऐसा स्‍मार्टफोन, आएगी नोकिया लूमिया की याद! जानें डिटेल

Nokia Skyline G2 : एचएमडी बना रही ऐसा स्‍मार्टफोन, आएगी नोकिया लूमिया की याद! जानें डिटेल

Nokia Skyline G2 : यह क्लियर नहीं है कि HMD Skyline G2 इस सीरीज के किसी फोन का सक्‍सेसर है या फ‍िर पूरी तरह से एक अलग डिवाइस है।

Nokia Skyline G2 : एचएमडी बना रही ऐसा स्‍मार्टफोन, आएगी नोकिया लूमिया की याद! जानें डिटेल

Photo Credit: @smashx_60

ख़ास बातें
  • Nokia Skyline G2 स्‍मार्टफोन पर हो रहा काम
  • फोन का डिजाइन नोकिया लूमिया से हो सकता है प्रेरित
  • एक जमाने में लूमिया फोन्‍स काफी पॉपुलर थे
विज्ञापन
Nokia Skyline G2 : नोकिया स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली एचएमडी ग्‍लोबल काफी वक्‍त से कोशिशों में जुटी है कि लूमिया फोन्‍स को फ‍िर से ‘जिंदा' किया जाए। एक जमाने में लूमिया फोन्‍स ने काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी, खासतौर पर उनके डिजाइन के कारण। हालांकि कंपनी सीधे तौर पर लूमिया फोन्‍स को दोबारा पेश करने की नहीं सोच रही। वह स्‍काईलाइन (Skyline) सीरीज के रूप में उस विरासत को आगे बढ़ाना चाहती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में लीक्‍स सामने आए थे कि HMD एक नए फोन Skyline पर काम कर रही है। 

अब गिजमोचाइना ने बताया है कि स्‍काईलाइन सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स का डिजाइन क्लासिक नोकिया लूमिया (Nokia Lumia) से प्रेरित लगता है। जाने-माने लीकर @smashx_60 ने खुलासा किया है कि HMD एक दूसरे स्काईलाइन डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे HMD स्काईलाइन G2 (HMD Skyline G2) कहा जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, यह क्लियर नहीं है कि HMD Skyline G2 इस सीरीज के किसी फोन का सक्‍सेसर है या फ‍िर पूरी तरह से एक अलग डिवाइस है। क्‍योंकि स्काईलाइन फोन्‍स को अभी तक ऑफ‍िशियली लॉन्‍च नहीं किया गया है, इसलिए Skyline G2 के लॉन्‍च में अभी टाइम लग सकता है। 

HMD Skyline G2 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है। ये कैमरा लेंस कौन-कौन से होंगे, अभी क्लियर नहीं है। टिप्‍सर ने चार संभावनाएं जताई हैं, जिनमें से एक यह है कि फोन में 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जा सकता है। अन्‍य सेटअप के तौर पर फोन में टेलिफोटो कैमरा, वाइड एंगल लेंस और एक अन्‍य सेंसर हो सकता है। 

यह एक बात समझने वाली है कि लीक्‍स में दो नोकिया स्‍काईलाइन्‍स फोन्‍स की जानकारी सामने आ रही है। दोनों में बड़ा फर्क बेजल्‍स का है। हालांकि इन्‍हें कब लॉन्‍च किया जाएगा, अभी मालूम नहीं है। यह भी हो सकता है कि दोनों फोन एकसाथ लॉन्‍च किए जाएं और उनमें प्राइस का फर्क हो।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »