Nokia 105 (2024) फीचर फोन लॉन्‍च, 18 दिन तक चलेगी इसकी बैटरी!

Nokia 105 (2024) : यह जून में लॉन्‍च किए गए HMD 105 का रीब्रांड है।

Nokia 105 (2024) फीचर फोन लॉन्‍च, 18 दिन तक चलेगी इसकी बैटरी!

Photo Credit: hmd

फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन है।

ख़ास बातें
  • Nokia 105 2024 फीचर फोन हुआ लॉन्‍च
  • यह 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है
  • 18 दिनों तक चल सकती है इसकी बैटरी
विज्ञापन
Nokia 105 (2024) : नोकिया स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली HMD ग्‍लोबल ने उसके क्लासिक फीचर फोन, नोकिया 105 (2024) का नया वर्जन लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स में दावा है कि यह जून में लॉन्‍च किए गए  HMD 105 का रीब्रांड है। अच्‍छी बात है कि कंपनी Nokia 105 (2024) के साथ वायर्ड ईयरफोन भी दे रही है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन है। कंपनी ने इसमें एसडी कार्ड लगाने का ऑप्‍शन भी दिया है। दावा है कि इसकी बैटरी 18 दिनों का स्‍टैंडबाय टाइम दे सकती है। 
 

Nokia 105 (2024) Price 

भारत में एचएमडी की वेबसाइट पर अभी यह फोन लिस्‍ट नहीं हुआ है। प्राइस की जानकारी भी उपलब्‍ध नहीं है। 
 

Nokia 105 (2024) Specifications

नोकिया 105 (2024) की सबसे बड़ी खूबी है इसकी सिम्‍प्‍लिसिटी। फोन में 2 इंच का 120x160 पिक्‍सल रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले है। कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन के बावजूद इसका कीपैड बहुत छोटा नहीं दिखता। फोन में महज 4एमबी रैम है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

यह फोन स्‍पेक्‍स का दम तो नहीं भरता, लेकिन बैटरी बहुत दमदार है। दावा है कि इसमें लगी 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी से 18 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। यह उन लोगों के लिए कारगर फोन हो सकता है, जिन्‍हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है और फोन को बार-बार चार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं। फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है यानी कोई भी हेडफोन इस फोन के साथ कनेक्‍ट किया जा सकता है। 

कुछ खूबियों की बात करें तो Nokia 105 (2024) में एफएम रेडियो, एमपी3 प्‍लेयर, एलईडी फ्लैश लाइट की सुविधा है। 2 हजार तक कॉन्‍टैक्‍ट्स सेव किए जा सकते हैं। स्‍नेक गेम भी इस फोन में है। Nokia 105 (2024) को चारकोल, पर्पल और ब्‍लू कलर्स में लाया गया है। 

Nokia 105 (2024) को आईपी52 रेटिंग दी गई है। यानी यह फोन कुछ हद तक धूल और छीटों के नुकसान से बचा रह सकता है। यह फोन इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं देता। मुमकिन है कि भारत में इसे यूपीआई सुविधा के साथ लाया जाए। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »