• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 8 लॉन्च से पहले बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक

Nokia 8 लॉन्च से पहले बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक

एचएमडी ग्लोबल ने अपने आने वाले फ्लैगशप स्मार्टफोन नोकिया 8 को 16 अगस्त को लॉन्च किए जाने की पुष्टि कर दी है। नोकिया 8 एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लंदन में 16 अगस्त को आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। और लॉन्च से पहले नोकिया 8 के बारे में लगातार लीक में जानकारियां सामने आ रहीं हैं।

Nokia 8 लॉन्च से पहले बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 को 16 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • एचएमडी ग्लोबल लंदन में एक इवेंट में नोकिया 8 लॉन्च करेगी
  • लॉन्च से पहले फोन को कई बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने अपने आने वाले फ्लैगशप स्मार्टफोन नोकिया 8 को 16 अगस्त को लॉन्च किए जाने की पुष्टि कर दी है। नोकिया 8 एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लंदन में 16 अगस्त को आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। और लॉन्च से पहले Nokia 8 के बारे में लगातार लीक में जानकारियां सामने आ रहीं हैं। अब नोकिया 8 को बेंचमार्किंग वेबसाइट जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से नोकिया 8 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में एक बार फिर जानकारी का पता चला है।

जीएफएक्सबेंच बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किए गए हैंडसेट को नोकिया 9 के साथ TA-1004, TA-1012, TA-1052 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले हैंडसेट को नोकिया 8 नाम दिया जाएगा।  TA-1004 और TA-1052 को अंतुतू और गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। अंतुतू लिस्टिंग के मुताबिक, इन वेरिएंट में 5.3 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल फ्रंट व रियर कैमरे होंगे। अंतुतू लिस्टिंग में फोन ने 1,60,000 पॉइंट स्कोर किया। गीकबेंच लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूग पर चलने का खुलासा हुआ। साथ ही फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इन लिस्टिंग को सबसे पहले प्लेफुलड्रॉयड ने सार्वजनिक किया।

जीएफएक्स बेंच की बात करें तो इसके मुताबिक, आने वाला नोकिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। फोन में 5.3 इंच स्क्रीन, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर सीपीयू, एड्रेनो 540 जीपीयू होगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी होगी जिसमें से यूज़र के लिए 51 जीबी उपलब्ध होगी। फोन में 4 जीबी रैम दिया जाएगा। कैमरे की बात करें तो इस लिस्टिंग से फोन में ज़ेसिस लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा हो सकता है। वहीं 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 4के वीडियो सपोर्ट करेगा। इस लिस्टिंग को सबसे पहले स्लैशलीक्स ने सार्वजनिक किया।
 
nokia8

इसके अलावा, चर्चित नोकिया 8 के इंजीनियरिंग सैंपल को चीन की ईबे ई-कॉमर्स साइट Taobao पर बेचा जा रहा है। साइट पर एक गोल्ड कॉपर यूनिट उपलब्ध है। हालांकि, तस्वीरों से यह एक प्रोटोटाइप नोकिया 8 यूनिट लग रहा है क्योंकि रियर पर कैमरे के पास ज़ेसिस लोगो नहीं है।

इससे पहले सोमवार को भी नोकिया 8 की तस्वीर को चीन की सोशल वेबसाइट बायदू पर देखा गया था। और फोन की एक नई कीमत के बारे में पता चला था। नोकिया 8 को 517 यूरो (करीब 38,900 रुपये) की कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि नई कीमत पहले लीक हुई 589 यूरो (करीब 43,400 रुपये) से कम है। इसके अलावा, पश्चिमी यूरोपीय बाज़ारों में एक कीमत की नीति होने के कारण, जर्मनी, इटली, स्पेन और दूसरे देशों (वैट टैक्स अलग-अलग हो सकता है) में भी यही कीमत रहने की उम्मीद है। भारत में भी इस स्मार्टफोन को 44,999 रुपये में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है।

नोकिया 8 में स्मार्टफोन के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इससे पहले लीक हुईं तस्वीरों से फोन में दांयें किनारे पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने का पता चला था। जबकि फोन में एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट होगा जो फास्ट चार्जिंग के साथ नहीं आएगा। लॉन्च के मौके पर, नोकिया 8 को ब्लू, स्टील, गोल्ड/ब्लू और गोल्ड/कॉपर कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • कमियां
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3090 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »