Nokia 3.1 Plus को भारत में मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट

Nokia 3.1 Plus को यह अपडेट 13 मई से मिलना शुरू हुआ है, जो कि अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। फिलहाल, इस अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है, 13 मई को केवल 10 प्रतिशत यूज़र्स के लिए ही इस अपडेट को ज़ारी किया गया है।

Nokia 3.1 Plus को भारत में मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट

Nokia 3.1 Plus हुआ था अक्टूबर 2018 में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Nokia 3.1 Plus के लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न V3.15H है
  • अपडेट का साइज़ 1.24 जीबी है
  • अपडेट के साथ नोकिया 3.1 प्लस फोन को मिलेंगे कई एंड्रॉयड 10 फीचर्स
विज्ञापन
Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट नोकिया 3.1 प्लस यूज़र्स को 13 मई से मिलना शुरू हुआ है, जो कि अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। फिलहाल, इस अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है, 13 मई को केवल 10 प्रतिशत यूज़र्स के लिए ही इस अपडेट को ज़ारी किया गया है। आपको बता दें, भारत समेत 38 देशों के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट पहले फेज़ में रोलआउट किया गया है। कंपनी के पोस्ट के मुताबिक, लक्ष्य रखा गया है कि 50 प्रतिशत यूज़र्स के लिए इस अपडेट को 16 मई तक ज़ारी कर दिया जाएगा, वहीं 100 प्रतिशत यूज़र्स तक इसे 18 मई तक पहुंचा दिया जाएगा।

Nokia 3.1 Plus के इस सॉफ्टवेयर अपडेट का ऐलान कंपनी के कम्युनिटी फोरम के जरिए किया गया। कम्युनिटी फोरम पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, जिन देशों को पहले फेज़ में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिल रहा है उसमें भारत का भी नाम है।

पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई कि जिन देशों के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट दूसरे फेज़ में रोलआउट किया जाएगा, उनके नाम की घोषणा भी जल्द की जाएगी। सभी नोकिया 3.1 प्लस यूज़र्स के लिए यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट 18 मई तक ज़ारी कर दिया जाएगा।
 

Nokia 3.1 Plus Android 10 update

नोकिया 3.1 प्लस कम्युनिटी फोरम पर इस अपडेट का चेंजलॉग पब्लिश नहीं किया गया है। हालांकि, जिन यूज़र्स को यह अपडेट मिल गया है। उन्होंने चेंजलॉग ट्विटर पर साझा किया है। स्क्रीनशॉट्स के ज़रिए पता चला कि इस एंड्रॉयड 10 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न V3.15H है, जिसका साइज़ 1.24 जीबी है। इस अपडेट में अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ एंड्रॉयड 10 के प्रमुख फीचर्स जैसे डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाईज़, गेस्चर नेविगेशन और प्राइवेसी व लोकेशन कंट्रोल फीचर आदि जुड़े हैं।

जब भी नोकिया 3.1 प्लस यूज़र्स के फोन इस अपडेट के लिए तैयार हो जाएंगे, उन्हें खुद-ब-खुद इस अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसके अलावा आप मैनुअली भी इस अपडेट को चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाना होगा, इसके बाद About phone में जाकर सिस्टम अपडेट में जाएं।

आपको बता दें, नोकिया 3.1 प्लस स्मार्टफोन अक्टूबर 2018 में लॉन्च हुआ था। लॉन्च के वक्त यह फोन एंड्रॉयड 8 ऑरियो आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता था। वहीं, इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट फरवरी 2019 में मिला।

 


स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels good
  • Large screen
  • Incredible battery life
  • Android One
  • कमियां
  • Below-average performance
  • Disappointing cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia, Android 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »