• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola अगले महीने लॉन्च करेगी लेटेस्ट Snapdragon Soc से लैस 2 फ्लैगशिप स्मार्टफोन!

Motorola अगले महीने लॉन्च करेगी लेटेस्ट Snapdragon Soc से लैस 2 फ्लैगशिप स्मार्टफोन!

टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo के द्वारा लीक किया कि मोटोरोला नवंबर में दो फ्लैगशिप की घोषणा करेगी। इसमें एक फोन Motorola Edge X हो सकता है। दूसरे फोन का नाम अभी तक पता नहीं लग पाया है।

Motorola अगले महीने लॉन्च करेगी लेटेस्ट Snapdragon Soc से लैस 2 फ्लैगशिप स्मार्टफोन!

संभावना है कि Motorola Edge X अभी घोषित होने वाले स्नैपड्रैगन जेन 8 फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

ख़ास बातें
  • दो फ्लैगशिप में एक फोन Motorola Edge X हो सकता है।
  • Motorola Edge 30 Ultra के रेंडर और स्पेसिफिकेशन भी हुए हैं लीक।
  • कहा जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन Gen 8 एसओसी हो सकता है।
विज्ञापन
Motorola दिसंबर में दो फ्लैगशिप हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। उनमें से एक के लिए कहा जा रहा है कि फोन आने वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन जेनरेशन 8 फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं कंपनी का दूसरा फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ एसओसी द्वारा ऑपरेटेड होगा, ऐसा कहा जा रहा है। स्नैपड्रैगन 888+ इस साल की शुरुआत में घोषित किया गया था और यह स्नैपड्रैगन 888 SoC का ओवरक्लॉक्ड वेरिएंट है। Lenovo Mobile Business Group के जनरल मैनेजर Chen Jin ने इस महीने की शुरुआत में Motorola Edge X के आने की कन्फर्मेशन दे दी है। इस मॉडल को गेमिंग ओरिएंटेड स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo के द्वारा लीक किया कि मोटोरोला नवंबर में दो फ्लैगशिप की घोषणा करेगी। इसमें एक फोन Motorola Edge X हो सकता है। दूसरे फोन का नाम अभी तक पता नहीं लग पाया है। टिप्स्टर का दावा है कि एक फोन अफवाह के अनुसार Snapdragon Gen 8 फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस होगा और दूसरा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ एसओसी द्वारा ऑपरेट करेगा। यह संभावना है कि Motorola Edge X अभी घोषित होने वाले स्नैपड्रैगन जेन 8 फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस हो सकता है। पहले इसे स्नैपड्रैगन 898 कहा जाने की अफवाह थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स का दावा है कि इसे Snapdragon 8 Gen 1 SoC कहा जा सकता है।

टिप्स्टर का यह भी दावा है कि स्नैपड्रैगन 888+ SoC के साथ लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत पारंपरिक फ्लैगशिप रेंज से कम हो सकती है, जो इसे एक आकर्षक पेशकश बनाती है। इस फ्लैगशिप का नाम लीक नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जाएं तो यह Motorola Edge सीरीज का ही हिस्सा भी हो सकता है। लेटेस्ट Edge सीरीज में Motorola Edge S Pro और Motorola Edge Lite शामिल हैं।

Motorola Edge X के अलावा, एक अन्य फ्लैगशिप हैंडसेट - Motorola Edge 30 Ultra - के रेंडर और स्पेसिफिकेशन भी हाल ही में लीक हुए हैं, जो इसके नजदीकी लॉन्च की ओर इशारा करते हैं। फोन में होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरे होने की बात कही गई है। रिपोर्टों से पता चलता है कि मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा और मोटोरोला एज एक्स एक ही हैंडसेट हैं और फोन, जिसे कोई भी नाम दिया जा सकता है, में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच OLED डिस्प्ले होने की संभावना है। ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होने की संभावना है। फोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »