• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लॉन्‍च को तैयार Moto G41! 48MP कैमरा और पंच होल डिस्‍प्‍ले के साथ सामने आईं तस्‍वीरें

लॉन्‍च को तैयार Moto G41! 48MP कैमरा और पंच होल डिस्‍प्‍ले के साथ सामने आईं तस्‍वीरें

एक टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन से जुड़े कुछ ऑफ‍िशियल से दिखने वाले रेंडर शेयर किए हैं। इसका कोडनेम "Corfu," है, लेकिन अभी तक इस स्‍मार्टफोन के रिलीज होने के बारे में कोई इन्‍फर्मेशन मौजूद नहीं है।

लॉन्‍च को तैयार Moto G41! 48MP कैमरा और पंच होल डिस्‍प्‍ले के साथ सामने आईं तस्‍वीरें

Moto G41 में फ्लैट डिस्प्ले है, जिसमें सेल्फी कैमरा को पंच होल डिस्‍प्‍ले में फोन के बीचोंबीच फ‍िट किया गया है।

ख़ास बातें
  • इन रेंडर्स को टिपस्टर Nils Ahrensmeier (@NilsAhrDE) ने शेयर किया है
  • Moto G41 में फ्लैट डिस्प्ले है, जिसके बीच में पंच होल डिस्‍प्‍ले दिया है
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 4700mAh बैटरी होगी
विज्ञापन
Motorola का नया स्‍मार्टफोन Moto G41 लॉन्च होने वाला है। एक टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन से जुड़े कुछ ऑफ‍िशियल से दिखने वाले रेंडर शेयर किए हैं। इसका कोडनेम  "Corfu,"  है, लेकिन अभी तक इस स्‍मार्टफोन के रिलीज होने के बारे में कोई इन्‍फर्मेशन मौजूद नहीं है। रेंडर्स इस फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाते हैं, जिसके मुताबिक, फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलने वाला है। इसके अलावा Moto G41 को एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ दिखाया गया है, जिसके सेंटर में डॉट नॉच डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

Moto G41 के ऑफ‍िश‍ियल से दिखने वाले इन रेंडर्स को जाने-माने टिपस्टर Nils Ahrensmeier (@NilsAhrDE) ने शेयर किया है। इसके मुताबिक, मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में वॉयस असिस्टेंट बटन, वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड में मिलेगा। पावर बटन में ही फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी फ‍िट होगा। सिम ट्रे, लेफ्ट साइड में मिलने वाली है। शेयर की गई इमेजेस में फोन का टॉप दिखाई नहीं देता है, जबक‍ि नीचे की ओर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन का स्‍लॉट देखा जा सकता है।
 
रेंडर्स की मानें तो, Moto G41 में फ्लैट डिस्प्ले है, जिसमें सेल्फी कैमरा को पंच होल डिस्‍प्‍ले में फोन के बीचोंबीच फ‍िट किया गया है। फोन में तीन तरफ थिक बेजल्‍स हैं, जबकि चिन भी मोटी नजर आती है। लेनोवो के इस ब्रैंड के अपकमिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो एलईडी फ्लैश के साथ होगा। कैमरा मॉड्यूल को आयताकार शेप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर, क्‍वॉड पिक्‍सल और OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन दिया गया है।

Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनल डेजिगनेशन- XT2167-1 वाला यह मोटोरोला स्मार्टफोन ब्राजील की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 4700mAh बैटरी होगी। इसके अलावा फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस दिए जा सकते हैं। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इस हफ्ते की शुरुआत में Moto Edge X और Moto Edge S30 को भी चीनी सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट TENAA की लिस्टिंग में स्पॉट किए जाने की खबरें आई थीं। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto G41, Moto G41 Specifications, Image, sepcification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »