108MP कैमरा के साथ Motorola Edge S Pro और Motorola Edge Lite फोन लॉन्च, ये है कीमत...

Motorola Edge S Pro के साथ कंपनी ने Motorola Edge Lite उर्फ Motorola Edge Lite Luxury Version को एज सीरीज़ के नए फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। यह फोन ओलेड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।

108MP कैमरा के साथ Motorola Edge S Pro और Motorola Edge Lite फोन लॉन्च, ये है कीमत...

यह दोनों फोन ओलेड डिस्प्ले से लैस हैं

ख़ास बातें
  • Motorola Edge S Pro की सेल चीन में 10 अगस्त से शुरू होगी
  • Motorola Edge Lite की सेल चीन में 17 अगस्त से शुरू होगी
  • दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं
विज्ञापन
Motorola Edge S Pro स्मार्टफोन को गुरुवार को Motorola Edge S के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Motorola फोन खासौतर पर Motorola Edge 20 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जिसे Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने पिछले हफ्ते यूरोप में पेश किया था। इसका मतलब यह है कि इनके स्पेसिफिकेशन भी एक समान होंगे, जिसमें 144 हर्ट्ज़ ओलेड डिस्प्ले, पेरिस्कोप लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा। मोटोरोला एज एस प्रो के साथ कंपनी ने Motorola Edge Lite उर्फ  Motorola Edge Lite Luxury Version को एज सीरीज़ के नए फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। यह फोन ओलेड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।
 

Motorola Edge S Pro, Motorola Edge Lite price

Motorola Edge S Pro को चीन में CNY 2,499 (लगभग 28,700 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,000 रुपये) है। फोन के टॉप एंड वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज भी आता है, जिसकी कीमत क्रमश: CNY 2,999 (लगभग 27,000 रुपये) और CNY 3,299 (Rs. 37,800)है।

इंट्रोडक्टरी ऑफर की बात करें, तो Motorola बेस 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को CNY 2,399 (लगभग 27,500 रुपये) में बेच रहा है। फोन तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं और चीन में फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है जबकि सेल 10 अगस्त से शुरू होगी।

वहीं, दूसरी ओर Motorola Edge Lite की कीमत CNY 2,599 (लगभ 29,800 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,300 रुपये) है। ये फोन दो कलर ऑप्शन मिलता है और चीन में फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है जबकि सेल 17 अगस्त से शुरू होगी।

Motorola ने फिलहाल Motorola Edge S Pro और Motorola Edge Lite फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता व कीमत संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Motorola Edge S Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला एज एस प्रो फोन Android 11 आधारित MYUI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 576Hz टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। डिस्प्ले में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR10+ सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो एज एस प्रो फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 50x हाइब्रिड ज़ूम शामिल है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

फोन की बैटरी 4,520 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 163x76x7.99mm और भार 189 ग्राम है।
 

Motorola Edge Lite specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला एज लाइट उर्फ मोटोरोला एज लाइट लग्जरी वर्ज़न Android 11 आधारित MYUI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 576Hz टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। डिस्प्ले में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR10+ सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला एज लाइट फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और टेलीफोटो और ओआईएस सपोर्ट के साथ मौजूद है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इस फोन में भी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

फोन की बैटरी 4,020 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 163.31x76.05x6.99mm और भार 163 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »