भारत में Motorola Razr Fold के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा
Photo Credit: Motorola
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हाल ही में पेश किया गया था। भारत में Motorola Razr Fold को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
भारत में Motorola Razr Fold के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Motorola Razr Fold का डिजाइन इसके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान है। इस स्मार्टफोन को चीन में 19 मई को पेश किया जाएगा। हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Motorola Razr Fold को पेश किया गया था। अमेरिका में पिछले महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। दक्षिण कोरिया की Samsung का इस सेगमेंट में पहला स्थान है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने की योजना है।
Motorola Razr Fold में 6.6 इंच (1,080 x 2,520 पिक्सल्स) LTPO pOLED कवर डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन दिया गया है। डुअल Sim वाले इस स्मार्टफोन में 8.1 इंच इनर डिस्प्ले LTPO pOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 और Adreno A829 GPU है।
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके आउटर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प है। Motorola Razr Fold की 6,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का फोल्ड होने पर साइज 160.05 x 73.6 x 10.04 mm और अनफोल्ड करने पर 144.47 x 160.05 x 4.7 mm का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन