Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है

Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी है

ख़ास बातें
  • भारत में अगले सप्ताह इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा
  • Motorola Razr Fold में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola का नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Motorola Razr Fold में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इस स्मार्टफोन को पेश किया गया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर एक पोस्ट में देश में मोटोरोला की यूनिट ने बताया है कि Motorola Razr Fold को 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। Motorola Razr Fold को Pantone Lily White और Pantone Blackened Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले महीने अमेरिका में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। 

इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 512 GB का विकल्प होगा। देश में कंपनी इस स्मार्टफोन का स्पेशल FIFA World Cup Edition भी उपलब्ध कराएगी। Motorola Razr Fold के इंटरनेशनल मॉडल में 6.6 इंच (1,080 x 2,520 पिक्सल्स) LTPO pOLED कवर डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन दिया गया है। डुअल Sim वाले इस स्मार्टफोन में 8.1 इंच इनर डिस्प्ले LTPO pOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 और Adreno A829 GPU दिया गया है। 

Motorola Razr Fold की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके आउटर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Motorola Razr Fold की 6,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  इस स्मार्टफोन का फोल्ड होने पर साइज 160.05 x 73.6 x 10.04 mm और अनफोल्ड करने पर 144.47 x 160.05 x 4.7 mm का है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »