Motorola Razr 40 Ultra का 1 जून को लॉन्च, Razr 40 भी ला सकती है कंपनी

हाल की कुछ रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन में फोल्डेबल स्क्रीन और सेंटर में पंच-होल होने का खुलासा किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मई 2023 14:38 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है
  • इसमें फोल्डेबल स्क्रीन और सेंटर में पंच-होल दिया जा सकता है
  • इसके बैक पर 3.5 इंच कवर OLED स्क्रीन होने की संभावना है

इसके बैक पैनल में LED फ्लैश के साथ डुअल-कैमरा और एक स्मॉल डिस्प्ले होगा

मोबाइल के शुरुआती दौर से बिजनेस कर रही Motorola ने पिछले कुछ महीनों में अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की कोशिशें तेज की हैं। इसी कड़ी में कंपनी 1 जून को  Motorola Razr 40 Ultra फ्लिप स्मार्टफोन का इंटरनेशनल लॉन्च करेगी। इसके साथ ही यह इसके लोअर वेरिएंट Motorola Razr 40 को भी पेश कर सकती है। 

मोटोरोला ने ट्वीट कर लॉन्च की तिथि की जानकारी दी है। इसमें दो डिवाइसेज को टीज किया है, जो Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 Ultra लग रहे हैं। Motorola Razr 40 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। हाल की कुछ रिपोर्ट में इसमें फोल्डेबल स्क्रीन और सेंटर में पंच-होल होने का खुलासा किया गया था। इसके बैक पैनल में LED फ्लैश के साथ डुअल-कैमरा और एक स्मॉल डिस्प्ले होगा जिसमें समय, तिथि और कुछ नोटिफिकेशंस देखी जा सकेंगी। यह ग्रीन, पर्पल और ऑफ व्हाइट जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

कंपनी के Razr 40 Ultra में 6.9 इंच FHD+ फोल्डेबल OLED पैनल 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें बैक पर 3.5 इंच कवर OLED स्क्रीन होने की संभावना है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल की डुअल कैमरा यूनिट मिल सकती है। इसकी 3,800 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट और 12 GB तक का RAM दिया जा सकता है। इसकी स्टोरेज 512 GB की होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

भारत में मोटोरोला ने अपने Edge 40 सीरीज के पहले स्मार्टफोन को 23 मई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने यूरोप में पेश किया गया था। देश में इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। Motorola Edge 40 को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8020 SoC होने की पुष्टि हो रही है। इसका मेटल फ्रेम और वीगन लेदर में बैक पैनल होगा। कंपनी का दावा है कि यह IP68 रेटिंग वाला सबसे स्लिम 5G स्मार्टफोन है। यह कंपनी के फ्लैगशिप Edge 40 Pro से नीचे के सेगमेंट में है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.