Flipkart Big Billion Days सेल में Motorola स्मार्टफोन पर मिलेगी 40,000 रुपये तक की छूट

Motorola के फोल्डेबल फोन Motorola Razr (2019) पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। जी हां, यह स्मार्टफोन भारत में 1,24,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन सेल के दौरान यह फोन Flipkart पर महज 84,999 रुपये के साथ लिस्ट किया जाएगा।

Flipkart Big Billion Days सेल में Motorola स्मार्टफोन पर मिलेगी 40,000 रुपये तक की छूट

Motorola Razr (2019) मिलेगा नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प

ख़ास बातें
  • Moto G9 पर मिलेगी 1500 रुपये तक की छूट
  • Motorola Edge+ पर मिलेगा 1000 रुपये का डिस्काउंट
  • Moto E7 Plus स्मार्टफोन पर प्राप्त होगी 500 रुपये की छूट
विज्ञापन
Motorola ने Flipkart की Big Billion Days सेल के लिए अपने स्मार्टफोन पर डील्स व डिस्काउंट ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। यह सेल 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है और इस सेल में Moto G9, Motorola One Fusion+ और Moto E7 Plus जैसे स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती होने वाली है। Foldable Motorola Razr (2019) स्मार्टफोन सेल में आपको महज 84,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा और फ्लैगशिप Motorola Edge+ स्मार्टफोन भी फ्लिपकार्ट पर महज 64,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। इन दो स्मार्टफोन पर चुनिंदा बैंक्स के डेबिट कार्ड पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी प्राप्त होगा।

फ्लैगशिप फोन से शुरू करें, तो सेल में Motorola के फोल्डेबल फोन Motorola Razr (2019) पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। जी हां, यह स्मार्टफोन भारत में 1,24,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन सेल के दौरान यह फोन Flipkart पर महज 84,999 रुपये के साथ लिस्ट किया जाएगा। पिछले महीने कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 30,000 रुपये तक की कटौती की थी, जिसके साथ इसका दाम 94,999 रुपये हो गया था लेकिन यह कीमत केवल ऑफलाइन रिटेल्स के लिए ही उपलब्ध थी। फ्लिपकार्ट फिलहाल, इस फोन को 1,24,999 रुपये में बेच रहा है, जिसका मतलब यह है कि फोन पर 40,000 रुपये तक की छूट आपको केवल बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान ही मिलेगी। यह स्मार्टफोन नॉयर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

Motorola Edge+ स्मार्टफोन पर 1000 रुपये तक की कटौती इस सेल में उपलब्ध होगी, जो कि 64,999 रुपये के साथ फ्लिपकार्ट पर सेल में लिस्ट होगा। इस फोन को इस साल मई में 74,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन स्मोकी संगरिया और थंडर ग्रे कलर ऑप्शन में आता है और इसमें 12 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन विकल्प मिलता है।

किफायती रेंज की बात करें, तो Moto G9 स्मार्टफोन को आप इस सेल में 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन को 11,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि इस सेल में आपको 1,500 रुपये तक की छूट प्राप्त होगी। यह फोन सिंगल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और फोरेस्ट ग्रीम और सैफाइअर ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

मोटोरोला ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर 32 प्रतिशत छूट प्रदान की है और Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन 15,999 रुपये के साथ लिस्ट है। इस स्मार्टफोन पर भी कंपनी 1,500 रुपये की छूट दे रही है, जो कि फिलहाल 17,499 रुपये की कीमत में फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन पर हाल ही में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, इससे पहले भारत में इसे 16,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आता है और इसमें दो कलर ऑप्शन ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट मौजूद है।

Moto E7 Plus स्मार्टफोन की कीमत फ्लिपकार्ट सेल में 8,999 रुपये होगी। मोटो ई7 प्लस फोन को पिछले महीने सिंगल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ 9,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है कि सेल में आपको इस फोन पर 500 रुपये की छूट प्राप्त होगी।

सभी फोन पर फ्लिपकार्ट SBI कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत डिस्काउंट प्रदान कर रहा है, वहीं पेटीएम के जरिए अश्योर्ड कैशबैक प्राप्त होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent performance
  • Near-stock Android
  • Good battery life
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Capable processor
  • Good battery life
  • Solid build quality
  • Clean UI
  • कमियां
  • Slow charging
  • Micro-USB port
  • No video stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »