Moto G9 लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Moto G9 को भारत में 11,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Moto G9 को ग्राहक फॉरेस्ट ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में खरीद पाएंगे।

Moto G9 लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें
ख़ास बातें
  • Moto G9 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • Moto G9 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर चलता है
  • प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
Moto G9 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह Motorola का नया स्मार्टफोन बजट ग्राहकों के लिए है। नए मॉडल से पहले कंपनी ने इस सीरीज़ के Moto G8 को करीब चार महीने पहले ही ब्राज़ील मार्केट में लॉन्च किया था। लेकिन इसे भारत नहीं लाया गया। बता दें कि मोटो जी9 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे, 20 वॉट फास्ट चार्जिंग और 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। मोटो जी9 में कंपनी का वाटर रेपलेंट डिज़ाइन है जो मोटो जी8 का भी हिस्सा था। मार्केट में मोटो जी9 स्मार्टफोन की भिड़ंत Redmi Note 9 Pro, Samsung Galaxy M21 और Realme 6i जैसे स्मार्टफोन से होगी।
 

Moto G9 price in India

मोटो जी9 हैंडसेट को भारत में 11,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Moto G9 को ग्राहक फॉरेस्ट ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Moto G9 की पहली सेल 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।
 

Moto G9 specifications, features

डुअल-सिम Moto G9 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ मैक्स विज़न टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। यह क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में आपको एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में ऑटो स्माइल कैपचर, एचडीआर, फेस ब्यूटी, मैनुअल मोड और RAW फोटो आउटपुट जैसे फीचर्स पहले से कैमरे में मौज़ूद हैं।

स्टोरेज की बात करें तो Moto G9 में 64 जीबी का विकल्प है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और सार सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Moto G9 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 20 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में दो दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.21x75.73x9.18 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent performance
  • Near-stock Android
  • Good battery life
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  4. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  7. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  8. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »