Motorola Razr (2019) स्मार्टफोन भारत में 30,000 रुपये हुआ सस्ता

Motorola Razr (2019) की कीमत भारत में 1,24,999 रुपये है। हालांकि, अब इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर 94,999 रुपये हो गई है, जिसके तहत ऑरिज़न प्राइज़ से आपको अब 30,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त हो रहा है।

Motorola Razr (2019) स्मार्टफोन भारत में 30,000 रुपये हुआ सस्ता

Motorola Razr (2019) स्मार्टफोन भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • Motorola Razr (2019) का डिस्काउंट ऑफलाइन रीटेलर्स के जरिए होगा उपलब्ध
  • Flipkart अलग से दे रहा मोटोरोला रेज़र (2019) पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट
  • HDFC Bank ग्राहकों को मिलेगा अतिरिक्त 10,000 रूपये का कैशबैक
विज्ञापन
Motorola Razr (2019) की कीमत भारत में घटकर 94,999 रुपये हो गई है। कीमत में हुई कटौती ऑफलाइन रीटेलर्स के जरिए उपलब्ध होगी। हालांकि, Flipkart भी ऐसा ही ऑफर चला रहा है, जिसके तहत सभी क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ट्रांसजेक्शन पर इस फोन पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मोटोरोला रेज़र (2019) स्मार्टफोन भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन फोल्डेबल फोर्म फेक्टर में आता है, जिसके साथ प्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले मिलती है जो कि पूरा आधा फोल्ड हो जाती है। मोटोरोला रेज़र (2019) स्मार्टफोन में एक ‘Retro' मोड भी दिया गया है, जो कि पहले के रेज़र-सीरीज़ फोन के समान अनुभव प्रदान करता है।
 

Motorola Razr (2019) price in India

मोटोरोला रेज़र (2019) की कीमत भारत में 1,24,999 रुपये है। हालांकि, अब इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर 94,999 रुपये हो गई है, जिसके तहत ऑरिज़न प्राइज़ से आपको अब 30,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त हो रहा है। यह ऑफर आपको ऑफलाइन रीटेलर्स के जरिए प्राप्त होगा। कीमत में हुई कटौती के अलावा, HDFC Bank कार्डधारकों को Motorola Razr (2019) खरीद पर अतिरिक्त 10,000 रूपये का कैशबैक मिलेगा, जिसके बाद कीमत और घटकर 84,999 रुपये हो जाती है। इसकी जानकारी सबसे पहले मुबंई बेस्ड रीटेलर Mahesh Telecom द्वारा दी गई। फिलहाल ऑनलाइन उपलब्धता में स्मार्टफोन की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है।

हालांकि, Flipkart के जरिए मोटोरोला रेज़र (2019) स्मार्टफोन की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार, यह ऑफर केवल 5 अक्टूबर तक उपलब्ध होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में मोटोरोला रेज़र (2019) के सक्सेसर के तौर पर Motorola Razr 5G की एंट्री हुई है, जिसके हफ्तेभर बाद ही इस ऑफर को पेश कर दिया गया है। यह मॉडल फिलहाल चीन और चुनिंदा यूरोपियन मार्केट में ही उपलब्ध है।

आपको बता दें, Motorola India वेबसाइट ने भारत में इस नए स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर जानकारी देते हुए “coming soon” का टैग दिया है।
 
 

Motorola Razr (2019) specifications, features

Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच का सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।

मोटोरोला ने फोन में अपर्चर एफ/1.7 वाला सिंगल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है ताकि फोन कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर कर सके। लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

फोन के निचले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोन में जान फूंकने के लिए 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है, बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »