Moto E7 हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Moto E7 Plus स्मार्टफोन को भारत में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 8,999 रुपये थी। मोटो ई7 को लेकर माना जा रहा है कि इसकी कीमत मोटो ई7 प्लस से कम होगी।

Moto E7 हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Moto E7 स्मार्टफोन में मिल सकता है 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन

ख़ास बातें
  • Moto E7 फोन ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में दे सकता है दस्तक
  • मोटो ई7 की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी
  • एंड्रॉयड 10 पर काम कर सकता है मोटो ई
विज्ञापन
Moto E7 स्मार्टफोन के रेंडर्स टिप्सटर द्वारा ट्विटर पर लीक कर दिए गए हैं, जहां फोन के दो कलर ऑप्शन की जानकारी भी सामने आ चुकी है। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन की कई लीक्स पहले भी सामने आ चुकी है इसके अलावा यह फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट भी हो चुका है। रेंडर्स के साथ कथित Motorola स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं, जो पहले के लीक से अलग हैं। टिप्सटर के अनुसार, यह स्मार्टऱफोन 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले व 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। मोटो ई7 में इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है।

आधिकारिक दिखने वाले इस रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन को जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा ट्विटर पर लीक किया गया है। Moto E7 स्मार्टफोन के इस कथित रेंडर में फोन ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में नज़र आया है। जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन कई वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें US Federal Communications Commission (FCC), Thailand's National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC), और TUV आदि सर्टिफिकेशन साइट्स शामिल हैं।
 

Moto E7 specifications (expected)

टिप्सटर के अनुसार, मोटो ई7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। मोटोरोला के इस फोन को लेकर कहा गया है कि इसमें 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी।

पुरानी लिक्स में सामने आया था कि मोटो ई7 स्मार्टफोन 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक देंगे। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई, एलटीई, जीपीएस और ब्लूटूथ भी दिया जाएगा।

गौरतलब है कि Moto E7 Plus स्मार्टफोन को भारत में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 8,999 रुपये थी। मोटो ई7 को लेकर माना जा रहा है कि इसकी कीमत मोटो ई7 प्लस से कम होगी। हालांकि, इस आगामी मोटोरोला फोन को लेकर कंपनी द्वारा किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन हाल ही की लीक और अब आधिकारिक दिखने वाले रेंडर्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन की लॉन्चिंग अब शायद ज्यादा दूर नहीं।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Capable processor
  • Good battery life
  • Solid build quality
  • Clean UI
  • कमियां
  • Slow charging
  • Micro-USB port
  • No video stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Moto E7, Moto E7 specifications, Moto 37 renders
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »