Moto G9 की सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, कीमत 11,999 रुपये

Moto G9 स्मार्टफोन भारत में अगस्त के आखिर में लॉन्च हुआ था और स्टॉर एंड्रॉयड अनुभव, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 20 वॉट फास्ट चार्जिंग इसकी मुख्य खासियते हैं।

Moto G9 की सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, कीमत 11,999 रुपये

Moto G9 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Moto G9 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है
  • फोन में 4 जीबी रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मिलता है
  • स्टॉक एंड्रॉयड और 20 वॉट फास्ट चार्जिंग मोटो जी9 की मुख्य खासियते हैं
विज्ञापन
Moto G9 की सेल आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर आयोजित होगी। मोटोरोला स्मार्टफोन भारत में अगस्त के आखिर में लॉन्च हुआ था। मोटो जी9 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 20 वॉट फास्ट चार्जिंग जैसी खासियतों से लैस आता है। इसकी एक और खासियत स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस है। इस तरह के स्पेसिफिकेशन के साथ Moto G9 भारत में Redmi Note 9, Samsung Galaxy M21 और Realme 6i स्मार्टफोन से टक्कर लेता है। यहां हम आपको मोटो जी9 की कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Moto G9 price in India, sale offer

मोटो जी9 हैंडसेट को भारत में 11,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Moto G9 को ग्राहक फॉरेस्ट ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। Moto G9 की सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होने वाली है।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो ICICI Bank या फिर Yes Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मोटो जी9 की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। साथ ही यह डिस्काउंट आईसीआईसीआई और येस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर भी लागू होगा। फोन के साथ बिना ब्याज़ की किश्त के विकल्प भी मिलेंगे।
 

Moto G9 specifications, features

डुअल-सिम Moto G9 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ मैक्स विज़न टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। यह क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में आपको एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में ऑटो स्माइल कैपचर, एचडीआर, फेस ब्यूटी, मैनुअल मोड और RAW फोटो आउटपुट जैसे फीचर्स पहले से कैमरे में मौज़ूद हैं।

स्टोरेज की बात करें तो Moto G9 में 64 जीबी का विकल्प है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और सार सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Moto G9 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 20 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में दो दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.21x75.73x9.18 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent performance
  • Near-stock Android
  • Good battery life
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »