Motorola Razr (2019) लॉन्च हुआ भारत में, कीमत है 1,24,999 रुपये

Motorola Razr (2019) खरीदने के लिए सिटीबैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Reliance Jio की ओर से 4,999 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा और वैधता मिलेगी।

Motorola Razr (2019) लॉन्च हुआ भारत में, कीमत है 1,24,999 रुपये
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है इस मोटोरोला फोन में
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम हैं Motorola Razr (2019) में
  • Motorola Razr (2019) में 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Motorola Razr (2019) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नए Motorola स्मार्टफोन में फोल्डेबल फॉर्म फेक्टर वाला फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एक सेकेंडरी डिस्प्ले है, नोटिफिकेशन्स और सेल्फी के लिए। मोटोरोला रेज़र (2019) का सबसे लुभावना पहलू है इसका नाम जो Motorola के प्रशंसकों को कंपनी के इसी नाम वाले लोकप्रिय रेज़र हैंडसेट की याद दिलाता है। स्मार्टफोन में पहले से एक 'Retro' मोड भी मौज़ूद है जो आपकी पुरानी यादों को ताज़ा करेगा। मोटोरोला रेज़र (2019) में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, मैकनिकल हिंज और एक मात्र प्राइमरी कैमरा है।
 

Motorola Razr (2019) price in India, launch offers

मोटोरोला रेज़र (2019) की कीमत 1,24,999 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन नॉयर ब्लैक रंग में मिलता है। इसके अलावा फोन को फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है और इसकी सेल 2 अप्रैल से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Motorola Razr (2019) खरीदने के लिए सिटीबैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Reliance Jio की ओर से 4,999 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा और वैधता मिलेगी। ग्राहकों को 1.4 टीबी डेटा और दो साल की वैधता दी जाएगी। MotoCare Accident Damage Protection Plan भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। इसे फोन खरीदने के 30 दिन के अंदर चुनना होगा। वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Motorola Razr (2019) को ग्लोबल मार्केट में बीते साल नवंबर महीने में उपलब्ध कराया गया था। अमेरिकी मार्केट में इसी कीमत करीब 1,11,300 रुपये थी।
 

Motorola Razr (2019) specifications, features

Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच का सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।


मोटोरोला ने फोन में अपर्चर एफ/1.7 वाला सिंगल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है ताकि फोन कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर कर सके। लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

फोन के निचले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोन में जान फूंकने के लिए 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है, बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कम क्षमता वाली बैटरी होने के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह सिंगल चार्ज में पूरा दिन साथ दे पाती है या नहीं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में सिम-कार्ड स्लॉट नहीं है लेकिन यह ईसिम कार्ड सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोटोरोला ने एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस को जोड़ा है। Motorola Razr की लंबाई-चौड़ाई 72x172x6.9 मिलीमीटर है (बिना फोल्ड किए) और फोल्ड होने के बाद 72x94x14 मिलीमीटर है। मोटोरोला रेज़र 2019 का वज़न 205 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »