5000mAh बैटरी, 4 बैक कैमरा, 6GB Ram वाले Motorola One Fusion Plus को Rs 2917 की नो कॉस्ट EMI में खरीदें

वैसे तो लॉन्च के वक्त Motorola One Fusion+ फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये थी, लेकिन कुछ समय बाद ही इसमें 500 रुपये का इज़ाफा कर दिया गया था। जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 17,499 रुपये हो गई है।

5000mAh बैटरी, 4 बैक कैमरा, 6GB Ram वाले Motorola One Fusion Plus को Rs 2917 की नो कॉस्ट EMI में खरीदें

Motorola One Fusion+ में 5,000mAh बैटरी दी गई है

ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ क्वाड रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलेगी 16,500 रुपये तक की छूट
  • HDFC Bank कार्ड के जरिए मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट
विज्ञापन
Flipkart की Big Saving Days सेल में इन दिनों विभिन्न स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट मिल रही है। यदि आप एडवांस फीचर्स से लैस नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन बेस्ट रहने वाला है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की खासियत इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। Motorola का यह दूसरा डिवाइस है, जो पॉप-अप कैमरे के साथ आता है। इससे पहले Motorola One Hyper फोन में पॉप-अप कैमरा दिया था। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी भी मौजूद है। शानदार फीचर्स से लैस इस फोन को आप फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल के रूप में चल रही बिग सेविंग डेज़ सेल में महज 599 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती EMI पर अपना बना सकते हैं। यही नहीं इसके अलावा भी इस सेल में कई ऑफर्स पेश किए गए हैं।
 

Motorola One Fusion+ sale Offer, price in India

वैसे तो लॉन्च के वक्त Motorola One Fusion+ फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये थी, लेकिन कुछ समय बाद ही इसमें 500 रुपये का इज़ाफा कर दिया गया था। जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 17,499 रुपये हो गई है। हालांकि, Flipkart Big Saving Days सेल 2021 में आप इस फोन को महज 599 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती EMI पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी इस सेल में आप दूसरे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। यदि आप HDFC Bank कार्ड के माध्यम से मोटोरोला वन फ्यूज़न+ स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो आपको 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ यदि आप पुराने स्मार्टफोन के बदले नया मोटोरोला वन फ्यूज़न+ स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो आपको एक्सचेंज ऑफर के तहत 16,500 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।
 

Motorola One Fusion+ specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन फ्यूज़न+ अन्य लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला डिवाइसों की तरह ही स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) नॉच-लेस डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है, जिसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड सॉल्यूशन के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Motorola One Fusion+ के पीछे शामिल क्वाड कैमरों में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

फोन में 5,000 एमएएच बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ पर एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। डिवाइस का डाइमेंशन 162.9x76.9x9.6 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 लेटेस्ट फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. अंतरिक्ष से आ रही आफत! तूफानी स्पीड से पृथ्वी के करीब पहुंच रहे 2 बड़े एस्टरॉयड, जेट प्लेन जितना है साइज
  4. Vi और BSNL मिलाएगी हाथ! Jio, Airtel से मुकाबला करने शेयर करेंगे टॉवर, स्पेक्ट्रम
  5. बिना बैटरी वाली स्मार्टवॉच! शरीर की गर्मी से चलेगी, जल्द हो सकती है लॉन्च
  6. Jio का सबसे बड़ा धमाका! 500 रुपये में 12 OTT, फ्री Jiohotstar, Prime Video, 2GB डेली, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग वाला प्लान!
  7. आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
  8. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!
  9. Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  10. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »