• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड फोर्स में इस हफ्ते से मिलेगा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट

मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड फोर्स में इस हफ्ते से मिलेगा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट

मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड फोर्स में इस हफ्ते से मिलेगा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड व मोटो ज़ेड फोर्स में एंड्रॉयड एन अपडेट मिलेगा
  • मोटोरोला के मुताबिक इस हफ्ते से एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने लगेगा
  • दोनों स्मार्टफोन गूगल के डेड्रीम को सपोर्ट करेंगे
विज्ञापन
मोटोरोला ने हाल ही में मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के लिए अपडेट जारी किया था। अब कंपनी जल्द ही मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के लिए अपडेट जारी करेगी। कंपनी ने सोमवार को इस हफ्ते से दुनियाभर में मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के लिए अपडेट मिलने का ऐलान किया। यूज़र मैनुअली सेटिंग > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट जांच सकते हैं। मोटोरोला ने सितंबर में मोटो ज़ेड सीरीज़ में 2016 की चौथी तिमाही तक एंड्रॉयड एन अपडेट जारी करने का वादा किया था।

लेकिन, कंपनी ने अपनी आधिकारिक ब्लॉग में स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है। मोटोरोला ने जोर देते हुए कहा कि मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स में एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर अपग्रेड के बाद यह गूगल के मोबाइल वीआर प्लेटफॉर्म डेड्रीम को सपोर्ट करेगा।

कंपनी का कहना है कि मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स किसी दूसरे निर्माता द्वारा बनाए गए पहले ऐसे डिवाइस होंगे जो ''गूगल के डेड्रीम को सपोर्ट करेंगे।''

डेड्रीम का अनुभव करने के लिए, यूज़र को एक डेड्रीम सपोर्ट वाले हेडसेट की जरूरत होगी। अभी गूगल का अपना वीआर हेडसेट और कंट्रोलर अमेरिका में वेरिज़ोन, बेस्ट बाय और गूगल स्टोर पर उपलब्ध है।

मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के बाद मोटो एक्शन भी अपडेट हुआ था। मोटो एक्शन से स्क्रीन को स्वाइप कर छोटा किया जा सकता है। मोटो जी4 प्लस में कंपनी ने स्क्रीन लॉकिंग को इनेबल व डिसेबल करने के लिए नई सेटिंग दी थी।

याद दिला दें, मोटो ज़ेड को भारत में पिछले महीने 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Google, Lenovo, Moto Z, Moto Z Force
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »