मोटोरोला के इन हैंडसेट को मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट

मोटोरोला के इन हैंडसेट को मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट
ख़ास बातें
  • मोटोरोला ज़ेड सीरीज़, मोटो जी4, जी4 प्लस में एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा
  • इन मोटो डिवाइस में 2016 की चौथी तिमाही में अपडेट जारी होगा
  • मोटोरोला ज़ेड स्मार्टफोन के जल्द भारत में लॉन्च होने की खबरें हैं
विज्ञापन
मोटोरोला ने अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है जिनमें सबसे पहले एंड्रॉयड 70 नूगा अपडेट मिलेगा। मोटोरोला सबसे पहले मोटो ज़ेड सीरीज, मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में सबसे पहले लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा। कंपनी अपडेट के लिए 2016 की चौथी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच ये अपडेट जारी करना शुरू करेगी।

हालांकि कंपनी ने हमेशा की तरह अपनी ब्लॉगपोस्ट में इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन ड्रॉयड लाइफ से बातचीत में कंपनी के एक प्रवक्ता ने एंड्रॉयड अपडेट की पुष्टि की। एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के बारे में मोटोरोला डिवाइस की जो लिस्ट जारी की है उनमें मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड फोर्स, मोटो ज़ेड प्ले, मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन शामिल हैं।

एंड्रॉयड 7.0 नूगा मल्टी-विंडो सपोर्ट, इनहांस्ड नोटिफिकेशन, नंबर ब्लॉकिंग और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसके अलावा इसमें डेटा सेवर, बैकग्राउंड ऑप्टिमाइज़ेशन, जै.रेक्ट बूट जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुराने मोटो स्मार्टफोन जैसे मोटो एक्स सीरीज और पुराने मोटो जी सीरीज स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी द्वारा आने वाले समय में इस लिस्ट में कुछ और नाम भी शामिल किए जाने की उम्मीद है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , motorola, moto mobile, moto smartphone, moto z
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »