मोटो ज़ेड स्मार्टफोन भारत में 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च

मोटो ज़ेड स्मार्टफोन भारत में 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि मोटोरोला ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज मोटो ज़ेड को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। मोटोरोला मोटो ज़ेड को 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी मोटोरोला इंडिया ने ट्वीट करके दी।

मोटोरोला इंडिया में ट्वीट में एक वीडियो का भी इस्तेमाल किया है। वीडियो में जेबीएल मोटो मॉड्स की झलक देखने को मिली है। इस ट्वीट से इतना साफ है कि कंपनी मोटो ज़ेड सीरीज के स्मार्टफोन के साथ मोटो मॉड्स भी पेश करेगी। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि सीरीज के तीनों ही फोन लॉन्च किए जाएंगे, या सिर्फ एक।
 
याद रहे कि मोटो ज़ेड स्मार्टफोन को इसी साल जून में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में यूज़र डिवाइस के रियर हिस्से पर मोटो मॉड जोड़ सकते हैं। मोटो ज़ेड फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन और लैटिन अमेरिकी देशो में तीन वेरिएंट (मोटो ज़ेड प्ले, मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स) में उपलब्ध है।

मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। मोटो ज़ेड प्ले में 3150 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। लेनोनो के मुताबिक इन मॉड को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये मोटो ज़ेड के सभी वेरिएंट के साथ काम कर सकेंगे। इनमें मोटो ज़ेड प्ले और हाल ही में वेरिज़ोन पर एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च हुए मोटो ज़ेड फोर्स शामिल हैं। इसके अलावा ये मॉड मोटो ज़ेड सीरीज में आने वाले तीन जेनरेशन के स्मार्टफोन को भी सपोर्ट करेंगे।
 
moto-z-jbl-soundboost-white

बात करें मोटो ज़ेड की तो इसे दुनिया का सबसे पतला (5.2 एमएम) प्रीमियम स्मार्टफोन कहा जा रहा है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी या 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (2 टीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। मोटो ज़ेड में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट फ्लैश और एक वाइड एंगल लेंस के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है।

अब बात मोटोरोला मोटो ज़ेड फोर्स के स्पेसिफिकेशन की, मोटो एक्स फोर्स की तरह ही इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले शैटरशील्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इससे डिस्प्ले टूटेगा नहीं। पोन के स्पेसिफिकेशन लगभग मोटो ज़ेड जैसे ही हैं लेकिन इसमें 3500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। टर्बो चार्जिंग के साथ आने वाली बैटरी के 15 मिनट में चार्जिंग के बाद 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने की बात कही गई है। इस फोन में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well-conceived ecosystem of Moto Mods accessories
  • Great screen
  • Good specs and overall performance
  • Slim and lightweight
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit hot when under stress
  • Fingerprint sensor placement causes confusion
  • Relatively expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Lenovo, Lenovo Mobiles, Moto Mods, Motorola, Motorola Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »