Moto G96 5G की कल से शुरू होगी बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स

इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Moto G96 5G की कल से शुरू होगी बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स

इस स्मार्टफोन फ्रंट में f/2.2 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था
  • Moto G96 5G में 6.67 इंच का फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के Moto G96 5G की कल (16 जुलाई) से भारत में बिक्री शुरू होगी। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। Moto G96 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। 

Moto G96 5G का प्राइस, उपलब्धता 

इस स्मार्टफोन की बिक्री 16 जुलाई 12 pm से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और देश में मोटोरोला की वेबसाइट के जरिए की जाएगी। Moto G96 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 19,999 रुपये का है। इसे Flipkart Axis Bank Credit के जरिए खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा Axis Bank Flipkart Debit Card के इस्तेमाल से इसे खरीदने पर भी पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को एश्ले ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू, कैटेलिया ऑर्किड और ग्रीनर पेस्टर्स कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 

Moto G96 5G के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। G96 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑटोफोकस और मैक्रो विजन सपोर्ट और f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Moto G96 5G की 5,500 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 161.86 mm x 73.26 mm x 7.93 mm का है। हाल ही में Motorola ने Edge 60 की देश में बिक्री शुरू की थी। Motorola Edge 60 में 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी दी गई है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »