Moto G67 Power 5G में होगी 6.7 इंच LCD स्क्रीन, 7,000mAh बैटरी

Moto G67 Power 5G में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 7s Gen 2 होगा। इसके साथ Adreno GPU दिया जाएगा

Moto G67 Power 5G में होगी 6.7 इंच LCD स्क्रीन, 7,000mAh बैटरी

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया जाएगा
  • इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर होंगे
  • Moto G67 Power 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Motorola का Moto G67 Power 5G बुधवार को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए बिक्री की जाएगी। Moto G67 Power 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी।  

इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB + 256 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। देश में कंपनी की वेबसाइट पर Moto G67 Power 5G की लिस्टिंग से इसके लिए Cilantro, Blue Curacao और Parachute Purple कलर्स के विकल्प होने की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच LCD स्क्रीन फुल HD+ (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। 

Moto G67 Power 5G में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 7s Gen 2 होगा। इसके साथ Adreno GPU दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के लिए एक OS अपग्रेड और तीन वर्ष के लिए सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें Google का Gemini AI वॉयस असिटेंट मिलेगा। यह स्मार्टफोन देश में जुलाई में पेश किए गए Moto G86 Power 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टू-इन-वन फ्लिकर कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। 

इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर होंगे। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए जाएंगे। Moto G67 Power 5G में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Moto G86 Power 5G में 6.7 इंच का Super HD AMOLED डिस्प्ले  (2,712  x 1,220 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 128 GB और 256 GB के स्टोरेज के विकल्प हैं। Moto G86 Power 5G में 6,720 mAh की बैटरी 33 W टर्बोपावर चार्जिंग  के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »