Moto G6, Moto G6 Play, Moto G6 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Motorola अपने Moto G6 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन से इसी साल अप्रैल में पर्दा उठाएगी। बाज़ार में इसे लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 30 मार्च 2018 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Motorola अपने Moto G6 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन आएंगे जल्द
  • बाज़ार में इसे लेकर अफवाहों का दौर शुरू
  • Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus की कीमत से उठा पर्दा

मोटोरोला स्मार्टफोन

Motorola अपने Moto G6 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन से इसी साल अप्रैल में पर्दा उठाएगी। बाज़ार में इसे लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। लेनोवो के अधिकार वाली मोटोरोला ने पहले ही कह दिया था कि वह अगले महीने कुछ लॉन्च करेगी। कयास लगे शुरू हो गए हैं कि कंपनी  Moto G6, Moto G6 Play और  Moto G6 Plus जल्द ला सकती है।
बता दें कि कुछ रिपोर्ट में मोटो जी6, मोटो जी6 प्ले और मोटो जी6 प्लस के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें सामने आई थीं। यहां तक कि मोटो जी6 और जी6 प्ले की कीमतों को लेकर भी अपुष्ट जानकारियां मिली थीं।

अब बात करते हैं अभी तक की सबसे बड़ी लीक हुई जानकारी की। सभी तीनों स्मार्टफोन को हंगरियन साइट पर लिस्ट देखा गया है। इसे फोनअरीना के हवाले से देखा गया है। फोन की स्पष्ट तस्वीरों से इनकी स्पेसिफिकेशन से कुछ हद तक पर्दा उठा है। देखा गया है कि डुअल सिम वाला मोटो जी6 प्ले एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले देखा गया है। फोन में क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर काम करता है। जुगलबंदी के लिए इसमें 2 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड की मददसे मेमोरी को 256 जीबी बढ़ाने की सुविधा है। पावर देने के लिए इसमें देखी गई है 4000 एमएएच की बैटरी। देखा गया है कि फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी रियर पैनल में दिया गया है। हैंडसेट में 3.5 मिलीमीटर का जैक है।
 

मोटो जी6 प्ले

एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी6 में खास फीचर होंगे डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी लाइफ। मोटोरोला डॉक्युमेंटेशन के मुताबिक, कहा गया है कि मोटो जी6 में 5.7 इंच का मैक्स विज़न डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9  है। फोन में फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसमें गुरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा है।
Advertisement

रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि मोटो जी6 में डुअल कैमरा सेटअप होगा। हालांकि, डॉक्युमेंट से यह साफ नहीं हुआ है कि कैमरे की सटीक कनफिगरेशन क्या है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में फेस अनलॉक फीचर दिया जा सकता है। इससे यूज़र चेहरा दिखाकर फोन को अनलॉक कर सकते हैं।

वहीं, मोटो जी6 के लिए कहा जा रहा है कि फोन कटआउट फीचर के साथ आ रहा है। इसकी मदद से लोग तस्वीरों में बैकग्राउंड हटा सकते हैं। साथ ही यूज़र इसमें एनीमेटिड फेस फिल्टर इस्तेमाल कर पाएंगे। गूगल लेंस की तरह, मोटो जी6 में यूज़र कैमरे को किसी भी तरफ घुमाकर उसके बारे में जान सकते हैं। इसके अतिरिक्त फोन अन्य कैमरा फीचर हैं, जिसमें ब्यूटिफिकेशन मोड, ऐक्टिव फोटोज़, बेस्ट शॉट और भी बहुत कुछ मिलेगा।
Advertisement

लीक हुई अन्य जानकारी में फोन के साथ 3000 एमएएच की बैटरी देखी गई है। इसके पूरे दिन चलने का वादा किया गया है। टर्बोपावर तकनीक और स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा कोर प्रोसेसर भी इसमें देखा गया है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू होगा। साथ ही रिपोर्ट का दावा है कि मोटो ऐक्शन, मोटो डिस्प्ले, मोटो वॉयस और मोटो की फीचर हैं। ध्यान रहे, मोटो जी6 एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है। एक रिपोर्ट में मोटो जी6 प्ले और मोटो जी6 की कीमत से पर्दा उठा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटो जी6 प्ले $199 (तकरीबन 13,000 रुपये) और मोटो जी6 $249 (16,200 रुपये) में दस्तक देगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • Bad
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.