Moto G6 Plus और Moto Z3 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट: रिपोर्ट

Motorola के Moto G6 Plus और Moto Z3 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

Moto G6 Plus और Moto Z3 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट: रिपोर्ट

Moto G6 Plus और Moto Z3 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है Moto G6 Plus
  • Moto Z3 को मिल रहा 5G Moto Mod के लिए सपोर्ट
  • ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ आता है मोटो जी6 प्लस
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto G6 Plus और Moto Z3 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि Moto G6 Plus और मोटो जे़ड3 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट क्रमश: दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। इसी के साथ 5 जी मोटो मोड के जरिए 5 जी मोबाइल कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलेगा।

ब्राजील में मोटो जी6 प्लस को मिले सॉफ्टवेयर अपडेट की जानकारी सबसे पहले Reddit पोस्ट से सामने आई थी। इसके बाद वेबसाइट GSMArena ने इसे स्पॉट किया था। इसके अलावा मोटोरोला ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Moto Z3 को मिले अपडेट के रिलीज नोट को पोस्ट किया था। गौर करने वाली बात यह है कि यह सोक टेस्ट भी हो सकता है। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि कंपनी बड़े स्तर पर अपडेट को जारी करने से पहले सोक टेस्ट रोल आउट करती है जिससे कंपनी को बग के बारे में जानकारी मिल सके।

बता दें कि 5 जी मोटो मोड बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है और 5 जी कनेक्टिविटी भी इस वक्त बेहद ही लिमिटेड है। लेकिन जब 5G Moto Mod और 5 जी नेटवर्क उपलब्ध होगा, Moto Z3 यूजर इसका इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि भारत में रह रहे मोटो जी6 प्लस यूजर को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा या नहीं। हमने कंपनी से यह जानने की कोशिश की है, जैसे ही हमें जानकारी प्राप्त होगी हम आपको अपने लेख के माध्यम से अपडेट करेंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Moto G6 Plus का 6 जीबी रैम / 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,399 रुपये में मिल रहा है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था।

मोटोरोला साइट पर दिए चेंजलॉग के मुताबिक, Moto Z3 को मिला अपडेट कई बदलाव और इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। यूजर्स को अडैप्टिव बैटरी, नया नेविगेशन स्टाइल समेत कई अन्य फीचर्स भी मिलेंगे। याद करा दें कि, पिछले साल नवंबर माह में Moto X4 और एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Motorola One Power को एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन मिला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto G6 Plus, Moto Z3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »