Moto G5S Plus भारत में आज होगा लॉन्च

लेनोवो ने इसी महीने अपना मिड-रेंज डुअल कैमरा स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस लॉन्च किया था। और भारत में यह फोन मंगलवार को लॉन्च होगा। एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलने वाले मोटो जी5एस प्लस के लॉन्च के लिए ई-कॉमर्स साइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2017 10:09 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • दोपहर 12 बजे स्मार्टफोन की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी
  • इसके साथ मोटो जी5एस भी लॉन्च किया जा सकता है
लेनोवो ने इसी महीने अपना मिड-रेंज डुअल कैमरा स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस लॉन्च किया था। और भारत में यह फोन मंगलवार को लॉन्च होगा। एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलने वाले मोटो जी5एस प्लस के लॉन्च के लिए ई-कॉमर्स साइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। हमें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पहले ही पता हैं, हालांकि कंपनी भारतीय बाजार में फोन को कुछ बदलाव के साथ पेश कर सकती है। मोटो जी5एस को भी ऑफलाइन-एक्सक्लूसिव के तौर पर भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मोटो जी5एस प्लस की भारत में कीमत की बात करें तो, स्मार्टफोन को यूरोप की कीमत 299 यूरो (करीब 22,700 रुपये) में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं मोटो जी5एस को भी भारत में 249 यूरो ( करीब 18,900 रुपये) की कीमत में उपलब्ध कराया जा सकता है।

स्मार्टफोन की दुनिया के वीडियो देखने के लिए गैजेट्स 360 के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें)

भारत में मोटो जी5एस प्लस को डुअल सिम वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। और फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। मोटो जी5एस प्लस स्मार्टफोन लूनर ग्रे/ब्लश गोल्ड कलर वेरिएंट जबकि मोटो जी5एस लूनर ग्रे/फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो टर्बो पावर चार्जिंग से लैस हैं। दोनों फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन वाटर रीपेलैंट नैनो-कोटिंग के साथ आते हैं।

मोटो जी5एस प्लस के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर
Advertisement
मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इस फोन में 32 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।

 इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और डेप्थ एडिटर हैं। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा मोड, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है।
Advertisement

फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है।  मोटो जी5एस प्लस का डाइमेंशन 153.5×76.2×9.5 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके टर्बो चार्जिंग के जरिए 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटो जी5एस प्लस में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एज, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर है।
Advertisement

मोटो जी5एस के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर
मोटो जी5एस में 5.2 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश व फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ) के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड से लैस हैं।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक हैं। फोन का डाइमेंशन 150×73.5×9.5 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Decent camera performance
  • Bad
  • Slightly bulky
  • No VoLTE support at launch
  • Gets warm in use
  • No notification light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.